भिवंडी में कपड़ा फैक्ट्री में भयंकर आग, आसमान में धुएं का गुबार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई: ठाणे जिले के भिवंडी में सरावली MIDC औद्योगिक क्षेत्र की मंगल मूर्ति डाइंग कंपनी में भीषण आग लग गई। आग लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटें इतनी ऊँची हैं कि दूर से भी देखा जा सकता है, और पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया।

दमकल विभाग के अनुसार, आग कंपनी की पहली और दूसरी मंजिल तक फैल चुकी है। आग की गंभीरता के कारण भिवंडी, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर के फायर ब्रिगेड विभागों को भी सूचित किया गया है। ड्यूटी इंचार्ज नितिन लाड, चालक प्रवीण मोरे और फायरमैन अंकुश साबले व हिरामण थैल आग बुझाने में जुटे हैं।

घटना की जानकारी सबसे पहले कोनगांव पुलिस स्टेशन की श्रीमती पाटिल ने भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका अग्निशमन विभाग को दी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 9:25 बजे आग लगने की सूचना मिली और लगभग 10 बजे टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।

अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग पर नियंत्रण पाने के लिए कई फायर ब्रिगेड टीमें जुटी हुई हैं। आसपास के इलाकों में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। अधिकारी जल्द से जल्द आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास में लगे हैं।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं