,

मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों में मिला माओवादियों का डंप, कोबरा 208 की टीम को बड़ी सफलता

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टर – कुशल चोपड़ा, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। जीड़पल्ली कैंप से माओवादी विरोधी अभियान पर निकली कोबरा 208 बटालियन की टीम ने मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद किया है।

जंगल की पहाड़ियों में बना था बंकरनुमा गुप्त कमरा

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल के भीतर एक बंकरनुमा संरचना मिली, जिसे माओवादियों ने कंक्रीट और आरसीसी स्लैब की मदद से तैयार किया था। लगभग 20×08 फीट के इस गुप्त कमरे से माओवादी गतिविधियों से जुड़ा सामान बरामद किया गया।

बरामद सामान में शामिल हैं:

  • 6 सोलर प्लेट
  • 6 जरकिन
  • 2 माओवादी वर्दी
  • 2 सीलिंग पंखे

इसके अलावा, सर्चिंग के दौरान कोबरा टीम ने मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों में माओवादियों द्वारा डंपिंग के लिए बनाए गए कुल 12 ठिकानों को ढूंढकर नष्ट कर दिया।

पहले भी बरामद हुए हैं विस्फोटक और हथियार

इससे पहले, कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगलों में भी सुरक्षा बलों ने माओवादियों के हथियार निर्माण उपकरण, विस्फोटक सामग्री और अन्य उपकरणों का डंप बरामद किया था।

लगातार चल रही है सघन सर्चिंग

सुरक्षा बल माओवादियों के प्रभाव वाले बटालियन कोर एरिया में लगातार सर्चिंग और गश्त कर रहे हैं, ताकि उनके ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके और उनकी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। यह कार्रवाई माओवादियों की कमर तोड़ने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की