,

Mann Ki Baat: मन की बात के 134वें एपिसोड को सुनने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे शासकीय निवास

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अपने शासकीय निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 134वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता और रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों और उपलब्धियों को सामने लाने की सराहना की।

Mann Ki Baat: देशवासियों को रहता है मन की बात का इंतजार: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि हर महीने करोड़ों लोगों को इस कार्यक्रम का इंतजार रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के विभिन्न वर्गों की उपलब्धियों, नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को देश के सामने रखते हैं, जिससे लोगों को प्रेरणा मिलती है।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार छत्तीसगढ़ का भी उल्लेख करते रहे हैं, जिससे प्रदेश के लोगों का उत्साह बढ़ता है और राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान मिलती है।

Mann Ki Baat: जशपुर के खिलाड़ी और ताम्र पत्रों का किया गया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जशपुर के एक खिलाड़ी का जिक्र किया, जो ओडिशा की ओर से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने देश में हो रहे नवाचारों और सामाजिक बदलावों पर भी विस्तार से चर्चा की।

Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में प्राप्त प्राचीन ताम्र पत्रों का भी उल्लेख किया, जो प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के विषयों को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिलने से प्रदेश की पहचान और मजबूत होती है।

READ ALSO: Papaya Benefits : सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने से क्या होता है? फायदे जान रह जाएंगे हैरान

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मन की बात जैसे कार्यक्रम देश को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में अच्छे कार्यों को बढ़ावा देने का माध्यम बने रहेंगे।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…