,

एंबुलेंस सेवा में बड़ी लापरवाही: लकवाग्रस्त मरीज चार घंटे तक तड़पता रहा, नहीं पहुंची एंबुलेंस

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Boby Ali

बड़ामलहरा/बक्सवाहा। शनिवार को एंबुलेंस सेवा की बड़ी लापरवाही सामने आई जब लकवाग्रस्त मरीज को चार घंटे तक अस्पताल पहुंचाने की सुविधा नहीं मिल सकी। मरीज के परिजनों ने करीब 20 बार एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन दोपहर से शाम 6 बजे तक कोई मदद नहीं मिली।

मामला बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां डॉक्टरों ने मरीज को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया था। परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने एंबुलेंस को कॉल किया, तो चालक ने 10 से 20 मिनट में पहुंचने का आश्वासन दिया। लेकिन इसके बावजूद चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई।

एंबुलेंस न मिलने के कारण मरीज की हालत गंभीर हो गई। मजबूरन परिजनों ने निजी वाहन का सहारा लेकर मरीज को दमोह जिला अस्पताल भेजा। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की अनियमितता और आपातकालीन एंबुलेंस सेवा में गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त