न्यू ईयर से पहले बेंगलुरु में बड़ी कार्रवाई | 29 करोड़ के MMDA पिल्स और हाइड्रो गांजा ज़ब्त, दो विदेशी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

नए साल के जश्न से पहले नशे के धंधे पर बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी चोट की है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने शहर में तीन अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद नशे की कुल कीमत लगभग 29 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोप है कि यह पूरी खेप न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बड़े पैमाने पर खपाने की तैयारी में थी।

10 किलो से अधिक MMDA पिल्स और 8 किलो हाइड्रो गांजा बरामद

CCB अधिकारियों ने बताया कि कुल 10 किलो 300 ग्राम MMDA पिल्स और लगभग 8 किलो हाइड्रो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस का मानना है कि ड्रग्स की यह खेप शहर के क्लबों, आयोजनों और पार्टियों में नए साल की रात को बेचने के लिए लाई गई थी।

तंजानिया की युवती हेयर स्टाइलिस्ट बनकर कर रही थी ड्रग्स की सप्लाई

पहले केस में पुलिस ने तंजानिया की नैंसी ओमेरी को गिरफ्तार किया। वह बेंगलुरु में हेयर स्टाइलिस्ट के रूप में काम कर रही थी, लेकिन इसी आड़ में ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क चला रही थी।

  • नैंसी 2023 में टूरिस्ट वीज़ा पर भारत आई थी।
  • दिल्ली सहित कई राज्यों से सस्ता ड्रग्स खरीदकर बेंगलुरु में महंगे दामों पर बेचती थी।
  • उसके पास से 9 किलो से ज्यादा MMDA पिल्स मिले, जिनकी कीमत करीब 18.5 करोड़ रुपये है।

दूसरा विदेशी आरोपी भी धरा गया

दूसरे मामले में पुलिस ने इमानुअल अरिंजे नाम के विदेशी युवक को पकड़ा।

  • उसके पास से करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य की MMDA पिल्स मिली।
  • खुलासा हुआ कि इमानुअल पहले भी ड्रग्स बेचने के आरोप में जेल जा चुका है और अब दोबारा सक्रिय हो गया था।

पोस्ट ऑफिस के पार्सल से मिला हाइड्रो गांजा

तीसरे मामले का खुलासा कस्टम विभाग की सूचना पर हुआ।

  • चामराजपेट फॉरेन पोस्ट ऑफिस में एक संदिग्ध पार्सल को CCB ने सीज किया।
  • जांच में उसमें करीब 8 किलो हाइड्रो गांजा पाया गया।
  • पुलिस अब पार्सल भेजने वाले और प्राप्तकर्ता दोनों की तलाश कर रही है।

कड़ी निगरानी और आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने कहा है कि न्यू ईयर के समय शहर में ड्रग्स की तस्करी बढ़ जाती है, इसी को देखते हुए अभियान को और तेज किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और शहर में अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र