मुंगेली में जल जीवन मिशन पर बड़ी कार्रवाई, 8 ठेकेदारों के अनुबंध रद्द

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Major action taken against Jal Jeevan Mission in Mungeli, contracts of 8 contractors cancelled

फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

मुंगेली। जिले में जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने धीमी गति से काम करने वाले 8 ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त कर दिए हैं। साथ ही संबंधित फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।


धीमी गति और लापरवाही पर गिरी गाज

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता कुंदन राणा ने जानकारी दी कि विभागीय समीक्षा के दौरान कई ठेकेदारों के कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पाई गई। इन ठेकेदारों को पहले नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन समयसीमा के भीतर सुधार नहीं करने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन जैसी जनहितकारी योजना में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग का उद्देश्य हर ग्रामीण घर तक समय पर स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।


कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी फर्म या ठेकेदार निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता के अनुरूप कार्य नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अब जिले में किसी भी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई

Sheikhpura: जिले में गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura डीएम शेखर आनंद ने आंकड़ों के साथ जानकारी देते

Pilibhit: पूरनपुर में लूटकांड का बड़ा खुलासा; दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और नकदी बरामद

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र