,

बेंगलुरु में बड़ा हादसा: चलती BMTC बस में अचानक लगी आग, 60 से ज्यादा यात्रियों की जान बची

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कर्नाटक: राजधानी बेंगलुरु में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एचएएल के मेन गेट के पास एक चलती BMTC (बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम) बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि बस चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।


सुबह 5:10 बजे हुई घटना

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सोमवार तड़के लगभग 5:10 बजे हुई। BMTC की KA57 F 4568 नंबर की बस मैजेस्टिक से काडुगोडी जा रही थी। हादसे के समय बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे।


चालक ने बचाई जान

रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रा के दौरान अचानक बस के इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक और परिचालक ने तुरंत बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। कुछ ही देर में बस में भीषण आग लग गई और लपटों ने पूरे वाहन को घेर लिया।


दमकल विभाग ने बुझाई आग

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना एचएएल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


जांच जारी

BMTC प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बस में आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते आग लगी होगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा