सरगुजा में बड़ा हादसा टला: कुएं में गिरा जंगली हाथी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Major accident averted in Surguja: Wild elephant falls into well

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता

वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सरगुजा जिले के सरगा खेजुरपारा गांव में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह लगभग 4 बजे एक जंगली हाथी गाँव के रास्ते से गुजर रहा था, तभी वह अचानक फिसलकर पास के पुराने गढ़े (कुएं) में गिर गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


अंधेरे और फिसलन के कारण हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी गाँव के एक किसान के घर के पास से होकर गुजर रहा था। रास्ता काफी सकरा और फिसलन भरा था। अंधेरे में हाथी का पैर फिसल गया और वह सीधे मिट्टी के पुराने गढ़े में जा गिरा। गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े।


ग्रामीणों ने दी वन विभाग को सूचना

गांव वालों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। टीम ने हालात का जायजा लिया और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।


हाथी को सुरक्षित निकाला गया

कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से हाथी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हाथी को गंभीर चोट नहीं आई। रेस्क्यू के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और हाथी को सकुशल बाहर निकलते देख सभी ने राहत की सांस ली।


वन विभाग की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली हाथियों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें और किसी भी तरह की घटना की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: Government of Madhya Pradesh का बड़ा फैसला –

RASHIFAL TODAY: आज का राशिफल – सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

RASHIFAL TODAY: मेष राशि RASHIFAL TODAY: आज का दिन ऊर्जा और उत्साह

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: Government of Madhya Pradesh का बड़ा फैसला –

TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. TOP 10: Chhattisgarh Government का बड़ा फैसला – किसानों के लिए

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,