ग्वालियर में बड़ा हादसा टला: पीपल की डाल गिरने से पिता-पुत्र घायल, बच्चे ने की कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: हॉस्पिटल रोड पर शुक्रवार सुबह एक गंभीर हादसा होते-होते टल गया। लगभग 70 साल पुराने पीपल के पेड़ की भारी-भरकम डाल अचानक सड़क पर गिर गई। उसी समय विकास गुप्ता अपने 12 वर्षीय बेटे अनादि के साथ स्कूटी से वहाँ से गुजर रहे थे। डाल उनकी स्कूटी पर आ गिरी, जिससे विकास गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटा अनादि चमत्कारिक रूप से बच गया। दोनों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

बालक ने जताई नाराज़गी, कलेक्टर से की शिकायत

घटना के बाद घायल विकास गुप्ता ने बताया कि अगर वे कुछ सेकंड पहले वहाँ पहुँचते, तो पूरा पेड़ उन पर गिर सकता था और जानलेवा साबित होता। हादसे के बाद उनका बेटा अनादि गुप्ता बेहद गुस्से में था। उसने जिला कलेक्टर रुचिका चौहान को शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि पेड़ की छंटाई तो की जा रही थी, लेकिन मौके पर किसी प्रकार की चेतावनी या सुरक्षा बैरिकेड्स नहीं लगाए गए थे। उसने ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग भी की।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस इलाके में यह पहला मामला नहीं है। कुछ समय पहले अचलेश्वर मंदिर चौराहे पर भी एक पुराना पेड़ गिरने से एक कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस घटना के बाद नगर निगम ने घोषणा की थी कि पुराने और कमजोर पेड़ों की पहचान कर उनकी समय-समय पर छंटाई की जाएगी। लेकिन शुक्रवार को हुए इस हादसे से साफ हो गया कि वादा ज़मीनी स्तर पर लागू नहीं किया गया।

लोगों ने निगम पर उठाए सवाल

इलाके के निवासियों और पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि नगर निगम समय रहते पेड़ों की देखरेख और छंटाई करता, तो इस तरह की घटनाएँ रोकी जा सकती थीं। लोगों ने निगम की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,