मैनपुरी: दबंगई के साथ किसान के खेत पर कब्जा, विरोध करने पर मारपीट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/mainpuri-goons-attack-farmer-try-to-take-over-his-farm/

कब्जे के विरोध में पांच घायल

रिपोर्टर: कमलेश कुमार

मैनपुरी जिले के थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम बमरौली में एक किसान के खेत पर जबरन कब्जे को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों और फावड़ों से हमला किया गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की मिलीभगत से दबंग खेत पर कब्जा करने पहुंचे।

पुराने विवाद में फिर भड़की हिंसा

ग्राम बमरौली निवासी लक्ष्मण सिंह और मुंशीलाल के बीच वर्षों से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि लक्ष्मण के भाई के हिस्से के खेत का मुंशीलाल ने कई वर्ष पहले बैनामा करा लिया था, लेकिन लक्ष्मण सिंह तब से इस बैनामे का विरोध करते आ रहे थे। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद, मुंशीलाल पुलिस की शह पर खेत में पलेवा करने पहुंच गए।

लाठी-डंडों से हमला, पांच लोग घायल

आज सुबह करीब 8 बजे जब मुंशीलाल खेत जोतने पहुंचे तो लक्ष्मण सिंह और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया। इस पर मुंशीलाल और उनके समर्थकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिससे अजय कुमार, राहुल, लखन सिंह, कंचन और लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएससी घिरोर में भर्ती कराया, जहां लक्ष्मण सिंह और राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

इस हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट और लाठी-डंडों का इस्तेमाल साफ देखा जा सकता है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस जांच में जुटी, न्याय की उम्मीद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना को लेकर मुंशीलाल के परिजनों ने भी अपना पक्ष रखा है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द सामने आएगी।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे