,

Maheshwar news: खाना बनाने से किया इनकार, तो पति बना हैवान , पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में हत्यारा गिरफ्तार, भेजा जेल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Rajesh

Maheshwar news: मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सोमाखेड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामूली सी बात पर उपजे विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि एक पति अपनी ही पत्नी का कातिल बन बैठा। खाना बनाने से मना करने की छोटी सी बात पर पति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
​छोटी सी बात पर उपजा ‘खूनी विवाद’
थाना प्रभारी दीपक यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार (26 दिसंबर 2025 ) की है। सोमाखेड़ी निवासी रामदेव पिता केसिया भावर का अपनी पत्नी निर्मला बाई (40) से खाना बनाने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। निर्मला ने खाना बनाने से मना किया, तो रामदेव आगबबूला हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रामदेव ने निर्मला को गालियां देना शुरू कर दिया और फिर उस पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। पिटाई इतनी बेरहम थी कि निर्मला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
​पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
​घटना की सूचना मिलते ही मंडलेश्वर थाना पुलिस सक्रिय हुई। एसपी रविंद्र वर्मा और एएसपी शकुंतला रुहल के निर्देश पर थाना प्रभारी उनि दीपक यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल (FSL) टीम के विशेषज्ञ डॉ. सुनील मकवाना ने भी घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
​पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिरों को सक्रिय किया। परिणाम स्वरूप, महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी रामदेव को धरदबोचा।
​न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल
​मंडलेश्वर पुलिस ने आरोपी रामदेव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 और 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले की गंभीरता और साक्ष्यों को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेजने के आदेश जारी किए।
​कार्यवाही में इनकी रही मुख्य भूमिका
मण्डलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक यादव, उपनिरीक्षक प्रवीण निकुम, सउनि रमेश वास्कले, सउनि लक्ष्मीनारायण बडोदिया , संजय यादव , दिनेश रोमड़े , अनिल कुशवाह , गब्बर कनासिया सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की