Mahashivratri2026 : छत्तीसगढ़ शिवमय, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mahashivratri2026

Mahashivratri2026 : सीएम साय ने रायगढ़ में श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर सपत्नीक पूजा-अर्चना की

रायगढ़, रिपोर्ट- भूपेन्द्र गबेल

Mahashivratri2026 : रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा धाम में की पूजा, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम कोसमनारा स्थित श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की। देर रात आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिला खनिज न्यास मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें मंदिर परिसर में ग्रेनाइट फर्श, शेड निर्माण, विश्राम स्थल, शौचालय भवन और पार्किंग हेतु सीसी सड़क निर्माण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए जनकल्याण को प्राथमिकता देने की बात कही।

Mahashivratri2026_swadesh news 01
Mahashivratri2026_swadesh news 02

जांजगीर-चांपा, रिपोर्ट-देवेन्द्र श्रीवास

Mahashivratri2026 : बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का सैलाब

जिले के पीथमपुर स्थित बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालु जलाभिषेक और बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया।

Mahashivratri2026_swadesh news 03
Mahashivratri2026_swadesh news 04

गरियाबंद, नेमीचंद बंजारे

Mahashivratri2026 : राजिम कुंभ कल्प में साधु-संतों की भव्य शोभा यात्रा

महाशिवरात्रि पर राजिम में साधु-संतों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। राजिम कुंभ कल्प का आज शाम समापन होगा।
देशभर से पहुंचे संतों और बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया। नागा साधुओं ने शौर्य प्रदर्शन किया। कुंड में शाही स्नान का आयोजन भी किया गया।

Mahashivratri2026_swadesh news 05
Mahashivratri2026_swadesh news 06

अंबिकापुर

Mahashivratri2026 :स्वयंभू शिवलिंग मंदिरों में उमड़ी आस्था

सरगुजा जिले सहित अंबिकापुर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।

Mahashivratri2026_swadesh news 07

दंतेवाड़ा, रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना


Mahashivratri2026 : शिवालय में लगा भक्तों का तांता

दंतेवाड़ा में फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में विशेष महाआरती और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है।

Mahashivratri2026_swadesh news 08

कांकेर, रिपोर्ट: प्रशांत जोशी

Mahashivratri2026 : महाशिवरात्रि में मंदिरों में भक्तों की भीड़

कांकेर नगर सहित ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। जिला मुख्यालय स्थित गड़िया पहाड़ के प्राचीन शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्त शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कई मंदिरों में महा रुद्राभिषेक, हवन-पूजन, रुद्राक्ष वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ का कोना-कोना शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। मंदिरों में उमड़ी भीड़, भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक और शोभा यात्राओं ने पूरे प्रदेश को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।

Mahashivratri2026_swadesh news 09

रायपुर,
राजधानी में महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था

शिव शक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर शिवमय हो उठा है। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। भक्त भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं शक्ति के उपासक मां पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

Mahashivratri2026_swadesh news 10

राजधानी के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देखने को मिली। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। मंदिरों में विशेष रुद्राभिषेक, महाआरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है।

ये भी जानिए : महाशिवरात्रि की रात: जागने का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व; जानें पूरी रात जागना संभव न हो तो क्या करें

Kunjha Hindu Conference: विकासनगर के कुंजा में 22 फरवरी को हिंदू सम्मेलन

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में हिंदू समाज की एकता और स्वाभिमान

Pauri BDC Meeting Controversy: पौड़ी में बीडीसी बैठक में हंगामा

Pauri BDC Meeting Controversy: अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के सदस्य पौड़ी

Kaladhungi Firing Incident: बैलपोखरा क्षेत्र में देर रात गोलियां, दो घायल

Kaladhungi Firing Incident: बैलपड़ाव चौकी क्षेत्र में फायरिंग से दहशत कालाढूंगी के

Ujjain : महाकाल का ‘विदेशी’ श्रृंगार: 5 देशों के दुर्लभ फूलों से सजा बाबा का दरबार, 44 घंटे तक अनवरत होंगे दर्शन

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि