,

Mahasamund: अवैध लकड़ी परिवहन करते वाहन को पकड़ा, 2 लोग गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mahasamund

Report by: Tarachand Patel, Edit by: Priyanshi Soni

Mahasamund:महासमुंद वन मंडल ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे-53 पर एक वाहन को रोककर जांच की, जिसमें कीमती इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

Mahasamund: पटेवा क्षेत्र में देर रात हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र महासमुंद अंतर्गत पटेवा क्षेत्र में देर रात की गई। जांच के दौरान एक स्वराज मजदा वाहन में अर्जुन प्रजाति के बड़े-बड़े कीमती लकड़ी के लट्ठे लदे पाए गए।

Mahasamund: दस्तावेज नहीं दिखा पाए चालक और क्लीनर

वाहन चालक छगन राव और उसके क्लीनर से जब लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद वन विभाग ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Mahasamund

पूछताछ में सामने आया लकड़ी का मालिक

प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि जब्त लकड़ी और वाहन फरफौद (आरंग) निवासी दिलीप चन्द्राकर का है। वन विभाग इस जानकारी के आधार पर आगे की जांच कर रहा है।

वाहन और लकड़ी जब्त

वन विभाग ने अर्जुन प्रजाति की कीमती इमारती लकड़ी से लदा वाहन जब्त कर लिया है। मामले में वन अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: CG की 10 बड़ी खबरें: 31-12-2025

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की