,

Mahrashtra: महा विकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग का फार्मुला हुआ तय, जानिए कौन सी पार्टी कितनी सीटों में लड़ेगी चुनाव

Mahrashtra

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। राज्य में कांग्रेस, शिवसेना (ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। तीनों दल महाराष्ट्र में 85-85 सीटों पर लड़ने जा रही है। 33 सीटों पर तीनों दलों के बीच अभी चर्चा होनी है। माना जा रहा है कि, इन सीटों पर पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पाई है।

बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, तीनों दल 85-85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने पर राजी हो गए हैं। 270 सीटों पर सहमति बन गई है। सभी सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले राउत ने कहा था कि एमवीए में सीट बंटवारे पर 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि उनकी पार्टी सौ सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। एमवीए के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार की देर रात मुंबई में मुलाकात की और यह संकेत दिया था कि विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। शिवसेना (यूबीटी) ने आज 65 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की।

वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “हमने तय किया है कि कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी 18 सीटों पर हम समाजवादी पार्टी सहित अपने गठबंधन दलों से बात करेंगे और कल तक उन्हें मंजूरी मिल जाएगी। हम महा विकास अघाड़ी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और हम सरकार बनाएंगे। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।”

महाराष्ट्र में विपक्षी खेमा कितना मजबूत
इसके अलावा विपक्षी खेमे (महाविकास अघाड़ी- MVA) में कुल 71 विधायक हैं। विपक्ष में कांग्रेस 37 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के 16 विधायक हैं। वरिष्ठ राजनेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के 12 विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के दो, सीपीआईएम और पीडब्लूपीआई के एक-एक विधायक हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के दो विधायक भी विपक्षी खेमे में हैं। 15 विधानसभा सीटें खाली हैं।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…