,

महाकुम्भ 2025: सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Mahakumbh 2025: MP Anurag Thakur takes a dip of faith in Sangam with his wife

प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुम्भ 2025 का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ हो रहा है। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने के लिए संगम नगरी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी सहित त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। उन्होंने महाकुम्भ को दिव्य-भव्य बताते हुए इसे ‘एकता का महाकुम्भ’ बताया है।

सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिंधु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु।।” उन्होंने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की। अनुराग ठाकुर ने अपनी पोस्ट में कहा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। उन्होंने महाकुंभ को ‘एकता का महाकुंभ’ बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक कहा।

बता दें कि महाकुंभ 2025 में अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संत, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन आस्था के साथ भाग ले रहे हैं। प्रयागराज का यह महाकुम्भ सनातन संस्कृति की अनंत धारा को विश्व पटल पर गौरवान्वित कर रहा है।

ये प्रमुख राजनेता अब तक लगा चुके हैं पावन डुबकी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्य सभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद भी संगम में स्नान कर चुके हैं। आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी संगम में पावन डुबकी लगाने आएंगी।

TATA SIERRA: 20 साल दौबारा लॉन्च होगी टाटा सिएरा, थार से होगा मुकाबला

आस्था का क्रिकेट कनेक्शन

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…