बेमेतरा के सांकरा गांव में पहली बार आयोजित हुआ 108 पार्थिव शिवलिंगों का महा रुद्राभिषेक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maha Rudrabhishek of 108 earthen Shivlings was organized for the first time in Sankara village of Bemetara

रिपोर्ट: संजू जैन


पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक स्थित ग्राम सांकरा में पहली बार सार्वजनिक महा रुद्राभिषेक एवं पार्थिव शिवपूजन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में 108 जोड़ी यजमानों ने भाग लिया और पूरे गांव को शिवमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

108 पार्थिव शिवलिंगों से हुआ रुद्राभिषेक

इस पुण्य अवसर पर आचार्य प्रवर पं. श्री राम प्रताप शास्त्री जी के मार्गदर्शन में 108 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। शास्त्री जी ने बताया कि यह पूजा भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए की जाती है और इसका जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लाने में विशेष महत्व है।

“पार्थिव शिवलिंग महा रुद्राभिषेक एक अत्यंत शक्तिशाली अनुष्ठान है, जिससे शिवभक्तों को मानसिक शांति, पारिवारिक कल्याण और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।” — पं. राम प्रताप शास्त्री जी

गांववासियों में दिखा भक्ति का अद्भुत उत्साह

पूरे गांव में शिवभक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच 108 यजमानों ने सामूहिक रुद्राभिषेक में भाग लिया। आयोजन स्थल पर घंटों मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।

अगले वर्ष और भव्य आयोजन का संकल्प

ग्राम पंचायत के सरपंच रामेश्वर देवांगन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह दिन ग्राम सांकरा के लिए ऐतिहासिक रहा। उन्होंने श्रद्धा के साथ घोषणा की कि,

“अगले वर्ष इससे भी बड़ा और भव्य महा रुद्राभिषेक महोत्सव आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान शिव की आराधना में भाग ले सकें।”

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में