,

मध्यप्रदेश को मिली 60 हजार करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

Madhya Pradesh got the gift of road projects worth more than 60 thousand crores

भोपाल, 23 अगस्त 2025।

शनिवार का दिन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। जबलपुर के महानद्दा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 174 किलोमीटर लंबी 9 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 4250 करोड़ रुपए से अधिक है। इसी अवसर पर श्री गडकरी ने प्रदेश के लिए 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक की नई सड़क परियोजनाओं की घोषणाएँ भी कीं।

प्रमुख घोषणाएँ और परियोजनाएँ

  • जबलपुर फ्लाईओवर : देश का सबसे बड़ा दमोह नाका–रानीताल–मदनमहल–मेडिकल रोड फ्लाईओवर शामिल।
  • ग्रीनफील्ड हाईवे : भोपाल से जबलपुर के बीच 255 किमी लंबा नया ग्रीनफील्ड हाईवे, लागत 15 हजार करोड़।
  • टाइगर कॉरिडोर : कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाली 5500 करोड़ की सड़क।
  • रोप-वे परियोजनाएँ : प्रदेश में 2100 करोड़ रुपए की लागत से 7 रोपवे निर्माणाधीन।
  • नई सड़कों का निर्माण : सतना-चित्रकूट, रीवा-सीधी, ग्वालियर-भिंड, उज्जैन-झालावाड़ सहित कई मार्गों का चौड़ीकरण।
  • विशाखापट्टनम कनेक्टिविटी : लखनादौन से रायपुर तक 220 किमी हाईस्पीड कॉरिडोर, जिससे मध्यप्रदेश सीधे बंदरगाह से जुड़ेगा।
  • इंदौर-बोपल ग्रीनफील्ड कॉरिडोर : 160 किमी लंबा, लागत 12 हजार करोड़।

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रमुख वक्तव्य

  • हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, आने वाले समय में हमारा अन्नदाता ऊर्जादाता भी बनेगा।”
  • “गांव का युवा गांव में ही रोजगार पाए, यही हमारा सपना है।”
  • “देश में केवल स्मार्ट सिटी नहीं, स्मार्ट विलेज भी बनेंगे।”
  • “मध्यप्रदेश के लिए 3 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत, जिनमें 75 हजार करोड़ के कार्य पूर्ण।”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वक्तव्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा—

“सड़कों के आधार पर देश का भाग्य बदलता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास तेजी से हो रहा है और गडकरी जी के प्रबंधन से कभी धन की कमी नहीं होती।”

उन्होंने गडकरी जी द्वारा प्रदेश को दी गई सौगातों के लिए आभार जताया और कहा कि बेहतर रोड नेटवर्क से सुरक्षा, संपर्क और समृद्धि सुनिश्चित होगी।

अन्य घोषणाएँ और पहल

  • उज्जैन में 510 करोड़ की लागत से नई सड़क और फ्लाईओवर
  • जबलपुर में पहली बार 1200 करोड़ का सेंट्रल रोड फंड स्वीकृत।
  • आधुनिक यात्री परिवहन सेवा – फ्लैश चार्जिंग बसें जो मेट्रो जैसी सुविधाएँ देंगी।
  • प्रदेश में सड़क निर्माण के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ों की शिफ्टिंग और अमृत सरोवर जैसी पहलें।

कार्यक्रम में उपस्थिति

लोकार्पण समारोह में उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, पंचायत मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, विधायकगण, महापौर, राज्यसभा सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP