मड़ावरा : गौशाला की बदहाली, गायों की आंखों में आंसू, अधिकारी नदारद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Madawara: Cowshed in a bad state, cows in tears, officials absent

REPORT- KAPIL NAYAK

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के मड़ावरा ब्लॉक स्थित गौशाला से आई तस्वीरों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ठंड से कांपती गायें, गंदा और कीचड़ भरा पानी, चारे की भारी कमी और उचित देखभाल का अभाव—गौशाला की बदहाली साफ झलक रही है। हालात इतने भयावह हैं कि कई गायों की आंखों से आंसू बहते देखे गए, जिसने स्थानीय लोगों को दुख और गुस्सा दोनों से भर दिया।

गौशाला का गेट लंबे समय तक बंद, अंदर अराजक तत्वों की मौजूदगी
स्थानीय पत्रकारों और ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बावजूद गौशाला का गेट काफी देर तक बंद रहा। जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा ने विरोध जताया और काफी मशक्कत के बाद भीतर जाकर स्थिति का जायजा लिया। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब हालात इतने खराब थे, तो जिम्मेदार अधिकारी मौके पर क्यों नहीं पहुंचे?

चार घंटे बीत गए, अधिकारी नदारद
करीब चार घंटे तक इंतजार के बाद भी खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र यादव, SDM, और पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि अंदर कुछ अराजक लोग मौजूद मिले, जबकि जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और पत्रकारों को अंदर जाने से रोका गया। यह रवैया प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सीएम योगी द्वारा गोद लिया गया ब्लॉक, फिर भी बदहाल गौशाला
मड़ावरा ब्लॉक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महत्वाकांक्षी ब्लॉक के रूप में गोद लिया है। ऐसे में गौशाला की यह भयावह स्थिति प्रशासनिक उदासीनता और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।

उठ रहे हैं कई गंभीर सवाल

  • क्या गौशाला के लिए जारी बजट का सही उपयोग हुआ?
  • चारा, भूसा और पानी की आपूर्ति कौन देख रहा है?
  • गार्ड ड्यूटी पर क्यों नहीं था?
  • अंदर मौजूद अनरगल तत्वों की जिम्मेदारी कौन लेगा?
  • गायों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर किसकी निगरानी है?

गायों की यह हालत न सिर्फ सिस्टम की विफलता दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों पर ही चल रही हैं।

कोई आधिकारिक बयान नहीं
फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि तत्काल कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे