Lucknow यूपी में गो आधारित अर्थव्यवस्था का नया मॉडल: भारतीय सेना में बढ़ी हाई-प्रोटीन दूध की मांग, बड़े महानगरों में ऑनलाइन सप्लाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow

Lucknow : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और प्रेरणा से गो संरक्षण अब सिर्फ धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का एक आधुनिक मॉडल बनकर उभर रहा है। सूबे की देसी नस्ल की गायों के हाई-प्रोटीन दूध और उससे बने प्रीमियम उत्पादों की मांग अब भारतीय सेना (Indian Army) में तेजी से बढ़ी है। सैनिकों की सेहत और पोषण के लिए इस दूध को बेहद मुफीद माना जा रहा है।

Lucknow आइसलैंड और डेनमार्क की हाईटेक तकनीक से मिल्क प्रोसेसिंग

पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पहली बार डेयरी सेक्टर के वैश्विक लीडर माने जाने वाले देशों—आइसलैंड और डेनमार्क की अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस वैज्ञानिक और पूर्णतः स्वच्छ वातावरण वाले मॉडल के जरिए दूध की पौष्टिकता और शुद्धता को बरकरार रखा जाता है। देश में अपनी तरह का यह पहला अभिनव प्रयोग है, जिसकी बदौलत उत्तर प्रदेश का डेयरी मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Lucknow 165 रुपये लीटर तक बिक रहा दूध; मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई तक मांग

यूपी के ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में तैयार हो रहे ये प्रीमियम गो उत्पाद अब देश के सबसे बड़े बाजारों में धूम मचा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगरों में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स (जैसे अमेजन) के जरिए इसकी ऑनलाइन डिलीवरी की जा रही है। फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय यह दूध 165 रुपये प्रति लीटर की कीमत तक बिक रहा है, जिससे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भारी मजबूती मिल रही है।

Lucknow इंजीनियर ने पेश की गो सेवा से आर्थिक उन्नति की मिसाल

Lucknow प्रयागराज के मूल निवासी और पेशे से इंजीनियर एस. एन. द्विवेदी ने नोएडा में 200 स्वदेशी नस्ल की गायों (गिर, साहीवाल आदि) के साथ इस काम की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित होकर अब वे अलीगढ़ में 500 गायों की एक और अत्याधुनिक गोशाला का निर्माण कर रहे हैं। उनके इस सफल प्रयास ने यह साबित कर दिया है कि अगर आधुनिक तकनीक को पारंपरिक गो पालन से जोड़ा जाए, तो यह बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का जरिया बन सकता है।

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि योगी सरकार के संरक्षण में गो आधारित यह मॉडल अब ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नई ताकत बन चुका है, जो रोजगार देने के साथ-साथ सेना तक उत्तम पोषण पहुंचाकर राष्ट्रसेवा में भी अपना योगदान दे रहा है।

Read this: Police Encounter : डेरा लूटकांड के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं