,

भ्रष्टाचार में डूबे सीएमओ को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार, 1 लाख की मांगी थी रिश्वत

- Advertisement -
Ad imageAd image

भोपालः भ्रष्टाचार की गंगा में डूबकियां लगा रहे नगर पालिका परिषद सीएमओ लोकायुक्त के बिछाए जाल में फंस गए है और इस कदर अब सीएमओ जेल की हवा खाएंगे। दरअसल लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि नगर पालिक परिषद बाड़ी जिला रायसेन के सीएमओ एफडी रिलीज करने के लिए एक लाख रूपए की मांग कर रहे थे, परेशान होकर फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और सीएमओ सहित 2 अन्य को रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सीएमओ ने मांगे 1 लाख
लोकायुक्त को मिली शिकायत में आवेदक राजेश मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2021 में नगर पालिका परिषद बाड़ी के शमशान घाट निर्माण कार्य के लिए टेंडर के साथ 3 लाख 40 हजार रुपये की एफडी जमा की गई थी। आवेदक से एफडी रिलीज करने के लिए आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा ने एक लाख रुपयों की मांग की थी। मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना भोपाल को शिकायत करने के बाद शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त विभाग द्वारा किया गया। सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा के साथ अन्य दो आरोपियों, शुभम जैन और जय कुमार ने मिलकर आवेदक को रिश्वत देने के लिए मजबूर किया था।

लोकायुक्त टीम की कार्यवाही
आवेदक की शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त संभाग भोपाल ने 13 दिसंबर को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। ट्रैप के दौरान आरोपी शुभम जैन को 40.000 नगद और 60.000 का चेक लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी जय कुमार को भी गिरफ्तार कर इनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद मलबे में मिला नवजात, कई लोगों की मौत

Colombia: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और

बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

Prajwal Revanna: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद पूर्व सांसद

PM Modi ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, पुरुषार्थ और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 3

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से