,

भोपाल में लोकायुक्त की कार्रवाई: PWD के पूर्व चीफ इंजीनियर जी.पी. मेहरा के चार ठिकानों पर छापा, नकदी और ज्वेलरी बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल | लोक निर्माण विभाग (PWD) के पूर्व मुख्य अभियंता जी.पी. मेहरा के खिलाफ गुरुवार सुबह लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत लोकायुक्त ने मेहरा के भोपाल स्थित मणिपुरम आवास समेत चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में बड़ी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, मेहरा पर अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय ठेकों और निर्माण कार्यों में अनियमितता बरतने के गंभीर आरोप हैं। इन्हीं की जांच के सिलसिले में लोकायुक्त की टीम पुलिस बल के साथ सुबह करीब 6 बजे उनके घर पहुंची और तलाशी शुरू की।

चार ठिकानों पर छापा

लोकायुक्त ने गोविंदपुरा, बावड़िया कला, सोहागपुर, और मणिपुरम कॉलोनी में स्थित मेहरा के ठिकानों पर छापे मारे। तलाशी के दौरान मणिपुरम और बावड़िया स्थित आवासों से काफी मात्रा में नकदी और सोने के आभूषण बरामद किए गए। नकदी की गिनती के लिए मौके पर कैश काउंटिंग मशीनें मंगानी पड़ीं।

संपत्ति के दस्तावेज भी मिले

छापे के दौरान टीम को अचल संपत्तियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनमें मुंबई में खरीदी गई संपत्ति के कागजात भी शामिल हैं। फिलहाल लोकायुक्त अधिकारी बरामद सामग्री की जांच कर रहे हैं और कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी पूरी होने के बाद संपत्ति के स्रोत और वैधता की जांच की जाएगी। यदि संपत्ति अघोषित पाई जाती है, तो मेहरा के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर