,

लिव-इन रिलेशनशिप, इंतकाम की फेहरिस्त !

Live-in relationships, list of revenge!

इंसानियत को झकझोर रही देवास की वारदात

लिव-इन रिलेशनशिप का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया जिसने भारतीय सामाजिक व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। लिवइन रिलेशनशिप के दौरान एक युवक अपनी प्रेमिका का गला दबाकर हत्या करता है, उसके बाद उसकी लाश को फ्रिज में रख कर कमरे का ताला लगाकर भाग जाता है। 10 महीनों तक महिला की लाश फ्रिज में रखी रहती है। इस हत्याकांड का खुलासा कैसे हुआ…पुलिस आरोपी तक कैसे पहुंची..इस हत्या में कौन-कौन शामिल है..लिवइन पार्टनर ने हत्या क्यों की..ऐसे तमाम सवालों को जानने के लिए ये पढ़िए भी और देखिए भी, पूरी मर्डर मिस्ट्री

देवास: शहर में लिव इन रिलेशनशिप का एक खौफनाक चेहरा तब सामने आया, जब पड़ोसियों को एक घर से बदबू आई। मामला शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी का है, जहां स्थिति घर के एक कमरे में बंद फ्रीज से बदबू आ रही थी. जिस व्यक्ति संजय पाटीदार ने ये घर किराए से लिया था उसने जुलाई 2023 में इसे खाली कर दिया. लेकिन उसने एक कमरा अपने पास रखा था, उसी कमरे में रखे फ्रिज से ये बदबू आ रही थी। दरअसल संजय पाटीदार ने इस फ्रिज में एक लाश छिपा रखी थी, ये लाश थी, उसकी लिव इन पार्टनर प्रतिभा प्रजापति की. जो उसके साथ इसी घर में रहती थी, लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने प्रतिभा को मार्च 2024 के बाद से नहीं देखा ।

जब घर में बदबू फैली तब मकान मालिक को होश आया

दरअसल ये मामला बिजली गुल होने के कारण खुला, बिजली गुल हुई तो फ्रिज बंद हो गया, उसके बाद कमरे से बदबू फैलने लगी, जिससे पड़ोसी आशंकित हुए और वो पहुंच गए थाने, ये पूरी कहानी जब पड़ोसियों ने पुलिस को बताई तो पुलिस जा पहुंची उज्जैन संजय पाटीदार के के ठिकाने पर।

पुलिस पूछताछ में खुलासा, 10 महीने पहली कर दी थी हत्या

पुलिस ने जब पूरे हत्याकांड पर छानबीन की मामला सामने आ गया, पुलिस के मुताबिक महिला शादी करने के लिए आरोपी पर दवाब बना रही थी, इसलिए उसने 10 महीने पहले ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव फ्रिज में रख फरार हो गया। पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में उसका दोस्त भी शामिल है, जो राजस्थान की जेल में बंद है।

लिव-इन रिलेशनशिप में महिलाएं बनती हैं शिकार

लिव इन रिलेशन में महिला की बेरहमी से हत्या करने की ये इकलौती घटना नहीं है. देश भर में ऐसी कई खौफनाक वारदतें हो चुकी हैं और ज्यादातर लिव इन में रहने वाली महिलाएं ही शिकार बनी हैं. आइए आपको इंसानियत को झकझोर देने वाली उन खौफनाक वारदातों से भी रुबरू करता हैं।


लिव इन की ‘मर्डर मिस्ट्री’

  1. लंदन में भारतीय स्टूडेंट तेजस्विनी की हत्या पार्टनर ने की, वह 6 दिन पहले फ्लैट में शिफ्ट हुआ था।
  2. लिव-इन पार्टनर ने सरस्वती को मार लाश कुत्ते को खिलाई।
  3. मुंबई में 32 वर्षीय सरस्वती की हत्या 56 साल के पार्टनर ने की थी, शव के 35 टुकड़े कर पकाए फिर कुत्तों डाल दिया।
  4. दिल्ली में 27 साल की श्रद्धा वालकर की हत्या पार्टनर आफ़ताब ने की, शव के टुकड़े कर जंगल में फेंके।
  5. लिव-इन पार्टनर की पिटाई से परेशान कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने लाइव आकर फिनाइल पी लिया था।

आइए आपको बताते हैं अलग-अलग देशों में लिव-इल रिलेशनशिप पर क्या कानून है।

अलग-अलग देशों में लिव इन रिलेशन पर कानून

-अमेरिका- साथ रह सकते हैं लेकिन लीगल पार्टनर का दर्जा नहीं
-ब्रिटेन- बिना शादी साथ रहने वालों को लीगल पार्टनर का दर्जा
-ऑस्ट्रेलिया-शादीशुदा लोगों की लिव-इन रिलेशनशिप वैद्य
-भारत- लिव-इन के बारे में कोई कानून नहीं पर संविधान में साथ रहने का अधिकार

लिव इन में लंबे समय तक रहने के बाद अपनी प्रेमिका की हत्या सामाजिक व्यवस्था और देश के कानून पर किसी काले धब्बे से कम नहीं है। ये रिलेशन वैवाहिक रूपी संस्था को भी कटघरे में खड़ा करता है। स्त्री और पुरुषों के इन ओपन रिलेशन पर नए सिरे से कड़े कानून और सामाजिक व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है।

Ye Bhi Pade – क्या ये है यामाहा का स्मार्ट मूव? R3 और MT-03 की कीमत में ₹1.10 लाख की बड़ी गिरावट!

लिव-इन रिलेशनशिप की क्या-क्या चुनौतियां और समाधान विषय पर डिबेट

प्रधानमंत्री मोदी और सुंदर पिचाई ने भारत के भविष्य में एआई की भूमिका पर चर्चा की

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा