,

पत्नी के प्रेमी संग फरार होने से आहत वकील ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार

उत्तर प्रदेश : बरेली जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक अधिवक्ता ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अधिवक्ता कमल सागर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी कोमल सागर उर्फ प्रिया उर्फ शगुन, जो सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने की शौकीन थी, कुछ समय पहले मुजफ्फरनगर के युवक अमर कुमार के संपर्क में आई थी। तीन महीने पहले वह मायके जाने का बहाना बनाकर घर से फरार हो गई और अपने कथित प्रेमी के साथ रहने लगी। जब अधिवक्ता कमल सागर ने इसका विरोध किया तो पत्नी और उसके प्रेमी ने जान से मारने की धमकी दी।

समाज में हो रही बदनामी और मानसिक तनाव के चलते वकील ने जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को अधिवक्ता द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…