,

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों भागवत कथा से जुड़े एक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। कथावाचक द्वारा भुगतान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। इस विवाद में मंत्री राजेश अग्रवाल का नाम सामने आने से राजनीतिक और सामाजिक माहौल भी गरमा गया है।

Lakhanpur Bhagwat Dispute: भागवत कथा के भुगतान को लेकर वायरल वीडियो से गरमाया माहौल

वहीं, मंत्री राजेश अग्रवाल ने एक वीडियो जारी कर खुद को इस आयोजन से पूरी तरह अलग बताया है। उनका कहना है कि इस भागवत कथा आयोजन से उनका कोई लेना-देना नहीं है और इसे नगरवासियों ने अपने स्तर पर आयोजित किया था।

Lakhanpur Bhagwat Dispute: मामले में अब लखनपुर के स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। नगरवासियों का कहना है कि शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित यह कथा पूरी तरह जनसहयोग से संपन्न हुई थी। लोगों के अनुसार, कथावाचक ने स्वयं यह प्रचार किया कि आयोजन मंत्री के माध्यम से कराया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं था।

Lakhanpur Bhagwat Dispute: नगरवासियों का दावा-जनसहयोग से हुआ आयोजन, मंत्री की भूमिका से इनकार

स्थानीय निवासी दिनेश साहू के अनुसार, जब उन्होंने इस विषय पर मंत्री से चर्चा की, तो उन्होंने साफ तौर पर किसी भी प्रकार के आर्थिक सहयोग या आयोजन से इनकार कर दिया। नगरवासियों ने मिलकर कथा का आयोजन, प्रचार-प्रसार और भंडारे की व्यवस्था की। कथा समाप्ति के बाद कथावाचक को अंबिकापुर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी स्थानीय लोगों ने निभाई।

read also: Saudi Arabia threats Iran: ईरान के हमलों पर सऊदी अरब ने दी कड़ी चेतावनी, कहा– हर कार्रवाई का मिलेगा जवाब

अब वायरल वीडियो में पैसों की मांग को लेकर नगरवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह के आरोप धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजनों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…