Isa Ahmad
Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Krishak Unnati Yojana: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा में आज राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं।
कार्यक्रम के दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी Krishak Unnati Yojana के तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने मंच से किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
Krishak Unnati Yojana: 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये की सहायता राशि

Krishak Unnati Yojana के अंतर्गत प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कुल 10,324 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में जारी की जाएगी। यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किसानों तक पहुंचेगी।
READ ALSO: Apex Bank: के.सी.सी. स्वीकृति और नवीनीकरण प्रक्रिया अब ऑनलाइन, किसानों को मिलेगा फसल ऋण में सुविधा
सरकार का कहना है कि इस आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी में मजबूती मिलेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। सम्मेलन में कृषि विकास, आधुनिक तकनीक और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर भी जोर दिया गया।





