कोरिया: चरचा थाना क्षेत्र में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korea: Mystery of unknown dead body solved in Charcha police station area

रिपोर्टर: चंद्रकांत पारगीर


कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तर्रा के परेवा घाट तीखुर घोसा नाला के पास 12 जुलाई को एक अज्ञात सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और अब इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया गया है।

मृतक की पहचान जय प्रकाश के रूप में हुई

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान मृतक की पहचान जय प्रकाश के रूप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की हत्या की गई थी, जिसके बाद चरचा थाना में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी।

दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली हत्या

पुलिस ने संदेह के आधार पर लक्ष्मण राजवाड़े और रामदेव राजवाड़े नामक दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने जय प्रकाश की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान आपसी विवाद हो गया था। पहले मामूली मारपीट हुई, लेकिन मामला बढ़ने पर डर के कारण दोनों ने जय प्रकाश को जंगल ले जाकर सरई के डंडे और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं फेंक दिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

हत्या स्वीकार करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य अपराध में और कोई शामिल था या नहीं, इसकी जांच अभी जारी है।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे