कोरबा: छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के तहत नगर निगम कोरबा ने निकाली स्वच्छता रैली, महापौर ने दिलाई शपथ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: Under Chhattisgarh Silver Jubilee 2025, Municipal Corporation Korba organised a cleanliness rally, Mayor administered the oath.

रिपोर्ट- उमेश डहरिया, एडिट- विजय नंदन

कोरबा: छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा एक भव्य स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने कोसाबाड़ी से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कोसाबाड़ी से प्रारंभ होकर घंटाघर ओपन थिएटर तक पहुंची, जहां स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वच्छता की ली शपथ

कार्यक्रम के दौरान महापौर संजू देवी राजपूत ने उपस्थित सफाई दीदी, स्कूली बच्चों, स्काउट-गाइड दलों और नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया, “ना गंदगी करूंगी, ना करने दूंगी,” “स्वच्छता का संदेश समाज में फैलाऊंगी।”

स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का संदेश

महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि हर नागरिक स्वच्छता के महत्व को समझे और कोरबा को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने में सहयोग करे।

इस रैली में बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, सफाई कर्मचारी और नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से “स्वच्छ कोरबा, सुंदर कोरबा” का संदेश दिया।

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर