Korba News: तिहरे हत्याकांड का खुलासा, तंत्र-मंत्र के नाम पर ली तीन जान, 6 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
korba-triple-murder-tantra-mantra-case-6-arrested

रिपोर्ट: उमेश डहरिया

Korba News: कोरबा जिले के थाना उरगा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तंत्र-मंत्र के जरिए 5 लाख रुपये को 2 करोड़ 50 लाख रुपये करने का लालच देकर रची गई इस खौफनाक साजिश में एक तांत्रिक समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Korba पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर की दरम्यानी रात थाना उरगा अंतर्गत ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए Korba पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई।

korba news

Korba News तंत्र मंत्र विद्या के लिए तीन को मार डाला

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास ने तंत्र विद्या के माध्यम से रकम कई गुना बढ़ाने का झांसा देकर असरफ मेमन कबाड़ी, नितेश रात्रे और सुरेश साहू को फार्म हाउस बुलाया। आरोपी तांत्रिक अपने साथ नायलॉन रस्सी, नींबू, नारियल, अगरबत्ती और अन्य तंत्र-मंत्र सामग्री लेकर पहुंचा।

आरोपी ने तंत्र क्रिया के बहाने एक-एक कर तीनों को कमरे में बुलाया और बाहर खड़े सह-आरोपियों की मदद से नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर तीनों की हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले में Korba थाना उरगा में अपराध क्रमांक 544/2025 धारा 103(1), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नायलॉन रस्सी, तंत्र-मंत्र सामग्री, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, इनोवा कार और नकद 5 लाख रुपये जब्त किए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,