By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त जारी, सीएम डॉ. मोहन ने ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये
मध्य प्रदेश

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त जारी, सीएम डॉ. मोहन ने ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये

Abhishek Singh
Last updated: April 12, 2026 6:54 pm
By Abhishek Singh
Share
7 Min Read
SHARE

Ladli Behna Yojana : वंदे मातरम में भारत मां की वंदना है, कांग्रेस पर भड़के सीएम डॉ. मोहन

Abhishek Singh

Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अप्रैल को एक तरफ लाड़ली बहनों को सौगात दी, तो दूसरी तरफ कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। वे सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने यहां 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने यहां करीब 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इनमें 115 करोड़ 32 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 69 करोड़ 60 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन शामिल हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां रोड शो किया। उन्होंने स्कूली बच्चियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन भी किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. यादव कांग्रेस पर भी जमकर बरसे उन्होंने कहा कि वंदे मातरम में भारत माता की वंदना है, उसे धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए।

Contents
Ladli Behna Yojana : वंदे मातरम में भारत मां की वंदना है, कांग्रेस पर भड़के सीएम डॉ. मोहनLadli Behna Yojana : वंदे मातरम में भारत माता की वंदना हैLadli Behna Yojana : भारत के मान-सम्मान को कांग्रेस ने पहुंचाई चोटLadli Behna Yojana : जनकल्याण के लिए समर्पित सरकारLadli Behna Yojana : सीएम डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के लिए रक्षाबंधन का दिन है। आज यहां त्रिवेणी का संगम हुआ है। आज सीहोर जिले में नया इतिहास लिखा जा रहा है। यहां नया समय प्रारंभ हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे लिए सुनहरा समय लेकर आए हैं। उनके नेतृत्व में बैसाख मास अमर होने वाला है। आजादी के बाद जो अभी तक नहीं हुआ था, वो बड़ा काम इसी महीने होने वाला है। नारी सशक्तिकरण के इतिहास में लोकसभा-विधानसभा में 33 फीसदी का आरक्षण बहनों को मिलने वाला है। सांसद-विधायक-मंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी बहनों के घर चलकर आएगी। इससे हमारा जीवन धन्य हो गया।

Ladli Behna Yojana : वंदे मातरम में भारत माता की वंदना है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन हुआ है। एक समय वंदे मातरम के आह्वान पर देश में सभी ने आजादी की लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने वंदे मातरम कहते-कहते प्राणों की आहूति दे दी। वंदे मातरम से पूरा देश आंदोलित हुआ। लेकिन, दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस ने उसमें भी वोट की राजनीति की। कांग्रेस ने पहले वंदे मातरम के टुकड़े कराए, फिर देश के टुकड़े कराए, और अब वंदे मातरम गाने में और भारत माता की जय बोलने में कांग्रेस के लोगों को आपत्ति है। उन्होंने कहा कि देश में हो रही इस घटना के लिए सारा पाप कांग्रेस के माथे आएगा। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जिसको वंदे मातरम कहना है वो कहे, जिसको नहीं कहना वह नहीं कहे। तुम इस देश का खाते हो तो वंदे मातरम तो कहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के समय कांग्रेस ने वंदे मातरम के टुकड़े कर देश को बांटने का प्रयास किया, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा वंदे मातरम गाने के लिए पूरे देश को एक साथ खड़ा कर दिया।

Ladli Behna Yojana : भारत के मान-सम्मान को कांग्रेस ने पहुंचाई चोट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण में भी लगातार अड़ंगे लगाए। जब जनता ने कांग्रेसियों का साथ नहीं दिया तो उन्होंने हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट में वकालतनामा देकर बेशर्मी से सवाल किए कि भगवान राम कहां पैदा हुए, इसका सबूत क्या है। भला हो सुप्रीम कोर्ट का जो उसके आदेश के बाद आज भगवान राम का मंदिर जगमगा रहा है। अब बताएं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कि मंदिर बनने के बाद आज तक आप भगवान राम के दर्शन करने क्यों नहीं गए। आप पाप कर रहे हैं। जनता आपको माफ नहीं करने वाली। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ने भगवान राम के मामले में भी वोट बैंक ही देखा। जनता सारा हिसाब करेगी। कांग्रेसी लाड़ली बहनों को भी नहीं छोड़ रहे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कह रहे थे कि लाड़ली बहनों को पैसे मत दो, वे शराब पी जाती हैं। मैं कहना चाहता हूं कि मेरी बहनों कांग्रेस की इन बातों को गठान बांधते जाना, याद रखना। कांग्रेसियों तुम जो मर्जी आए वो बोलो, हम बहनों को राशि देते जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश की पहचान ही मातृ सत्ता के आधार पर है। हम माताओं-बहनों की देवियों की तरह पूजा करते हैं। कांग्रेसियों की वजह से विश्व में भारत का मान-सम्मान खराब होता है। लेकिन, इनको शर्म नहीं आती।

Ladli Behna Yojana : जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां के सांदीपनि विद्यालयों में 90 प्रतिशत बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर आए हैं। राज्य सरकार विद्यार्थियों को 4 लाख साइकिलें बांट रही है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूल टॉपर बच्चों को स्कूटी दी जा रही है। प्रदेश के 5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों की 65 लाख से अधिक बहनें सशक्त हुई हैं। प्रदेश में 12 लाख से अधिक लखपति दीदीयां हैं। अकेले सीहीर में 1 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों की दीदीयां हैं। राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह के लिए 51 हजार रुपए की राशि दे रही है।

Ladli Behna Yojana : सीएम डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टा में नवीन आईटीआई की स्थापना, महाविद्यालय में कन्या छात्रावास निर्माण, नाला निर्माण, जावर में शहरी सौंदर्यीकरण, जिलास्तरीय अनुसूचित बालक-बालिका छात्रावास निर्माण, आष्टा में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नवीन भवन निर्माण, जावर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने, गुराड़िया खुर्द बैराज निर्माण, दूधी नदी पर नय बैराज, नहर निर्माण, गीता भवन बनाने की घोषणा की।

read more : Protest Clash : दुर्ग में पुतला दहन के दौरान बवाल, पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प में 2 आरक्षक झुलसे

TAGGED:Hindi Newsladli behna yojanaMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

PM MITRA Park Dhar : धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

By Abhishek Singh
पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान उमड़ी भारी श्रद्धालुओं की भीड़
उड़ीसादेश- विदेश

Jagannath Rath Yatra 2026 : पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भारी भीड़ के बीच बिगड़े हालात, एक श्रद्धालु की मौत की खबर, 200 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे

By Swadesh News
भारत टेक्स 2026 में भारत मंडपम के दौरान निवेशकों को संबोधित करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
दिल्लीमध्य प्रदेश

Bharat Tex 2026 : सीएम डॉ. मोहन ने उद्योगपतियों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Pin Postअग्निपथ

Patna High Court Verdict : हाईकोर्ट के फैसले से सुप्रीम कोर्ट नाराज़,‘यौन अपराध’ फैसले पर जताया एतराज

By Rakhi Verma Executive Editor

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?