अनूपपुर: दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता को जला कर मारने का आरोप, सास गिरफ्तार – पति अस्पताल में भर्ती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Punit kumar sen

अनूपपुर। जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पचाहुहा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के पति अभय विश्वकर्मा और सास राधा विश्वकर्मा ने उसे जिंदा जला दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही जैतहरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर सास राधा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति अभय विश्वकर्मा भी आग की चपेट में आने से झुलस गया है। उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने खुद आग लगाई थी और उसने उसे बचाने की कोशिश की, इसी दौरान वह भी झुलस गया। हालांकि मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए पूजा को प्रताड़ित किया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, पूजा और अभय की शादी को केवल एक साल ही हुआ था। मायके वालों का कहना है कि अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था और बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। इस पूरे मामले की जांच एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महिला ने आत्मदाह किया या उसे जलाया गया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी