Korba Farmer Suicide Attempt: धान का टोकन नहीं मिलने से किसान ने जहर पीकर की आत्महत्या की कोशिश, इलाज जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba Farmer Suicide Attempt

Report by: Umesh Dahariya, Edit by: Priyanshi Soni

Korba Farmer Suicide Attempt: जिले में धान खरीदी में लगातार अव्यवस्था और किसानों की परेशानियों के बीच एक गंभीर घटना सामने आई है। ग्राम पुटा हरदीबाजार के आदिवासी किसान सुमेर सिंह ने अपने धान का टोकन नहीं मिलने और धान नहीं बिकने से तनाव में आकर जहर का सेवन कर लिया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Korba Farmer Suicide Attempt: किसान की परेशानी और टोकन की समस्या

सुमेर सिंह पिछले महीने से अपना धान बेचने के लिए परेशान थे। न तो उसका धान बिक रहा था और न ही उसे धान बेचने के लिए कोई टोकन मिल रहा था। बताया जा रहा है कि फड़ प्रभारी द्वारा उसे बार-बार अन्यत्र घुमाया जा रहा था। किसान ने इस दौरान जनदर्शन में भी अपनी समस्या की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

Korba Farmer Suicide Attempt

Korba Farmer Suicide Attempt: सांसद ने उठाए सवाल

घटना की जानकारी होते ही कोरबा प्रवास पर मौजूद सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत अस्पताल पहुंचीं और किसान का हाल जाना। उन्होंने सरकारी सिस्टम की इस गड़बड़ी पर गंभीर सवाल उठाए और अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की।

स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया

अभी तक स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच और किसान की स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी जारी है।

यह घटना जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया में हो रही अव्यवस्थाओं और किसानों की दिक्कतों की गंभीर चेतावनी है।

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर