कोरबा: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली का आयोजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: Awareness rally organized under Fire Service Week

दिया गया सुरक्षा का संदेश

— उमेश डहरिया, कोरबा

कोरबा में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत दमकल विभाग द्वारा सोमवार को जागरूकता रैली के साथ की गई। यह सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक पूरे देशभर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना और फायर सेफ्टी के महत्व को समझाना है।

इस अभियान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 14 अप्रैल 1944 से जुड़ी है, जब मुंबई बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज एस.एस. फोर्ट स्टीकर में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए 66 वीर अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान गंवा दी थी। उन्हीं वीरों की स्मृति में हर साल यह सप्ताह समर्पित किया जाता है।

सोमवार को दोपहर 12 बजे दमकल विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कोरबा शहर का भ्रमण कर स्थानीय दुकानदारों व आम जनता से मुलाकात की गई। टीम ने नागरिकों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी।

फायर अधिकारियों ने लोगों को बताया कि आग लगने पर तुरंत दमकल विभाग को सूचित करें और प्राथमिक सुरक्षा उपायों का पालन करें। उन्होंने “बचाव ही बेहतर सुरक्षा है” का संदेश देते हुए कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह खुद और अपने आस-पास के लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करे।

दमकल विभाग की टीम पूरे सप्ताह कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इसी तरह से फायर सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरूक करती रहेगी।

15 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का हाल, किस राशि पर क्या होगा ग्रहों का प्रभाव?

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर