KKR vs PBKS 12वां मुकाबला आज, ईडन गार्डेंस में टकराएगी दोनों टीमें, जानें कौन जीत सकता है?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

KKR vs PBKS: आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा और मुकाबला सीधे शाम 7:30 बजे से लाइव दिखाया जाएगा। सोमवार होने के कारण आज केवल एक ही मैच खेला जाएगा।

KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में

पंजाब किंग्स ने इस सीजन के अब तक दोनों मैच जीत लिए हैं। पहले गुजरात टाइटंस को हराया और फिर चेन्नई सुपरकिंग्स को मात दी। पंजाब की युवा सलामी जोड़ी, प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह, बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही है। मिडल ऑर्डर भी जरूरत पड़ने पर टीम को मजबूत स्थिति में ला देता है। इस फॉर्म के साथ पंजाब किंग्स का पलड़ा आज के मुकाबले में हल्का भारी नजर आता है।

KKR vs PBKS: केकेआर के लिए चुनौतियां बड़ी

कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने पहले दोनों मैच गंवा दिए हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम को संघर्ष करना पड़ रहा है। हर्षित राणा और आकाशदीप के चोटिल होने से टीम को झटका लगा है। महंगे खरीदे गए खिलाड़ी कैमरून ग्रीन से टीम को उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं मिल रहा। टीम को अब अपने घर पर ही फैंस के सामने सबकुछ सही करना होगा।

KKR vs PBKS: किसकी जीत की संभावना ज्यादा?

ईडन गार्डेंस में KKR ने पंजाब के खिलाफ 9 बार जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब ने तीन बार बाजी मारी है। हालांकि, वर्तमान फॉर्म और बल्लेबाजों की ताकत को देखकर आज मुकाबले में पंजाब किंग्स की जीत की संभावना ज्यादा नजर आती है। KKR को अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों को सही प्रदर्शन करना होगा और फैंस का सहयोग मिलेगा।

READ ALSO: IPL 2026 में बेंगलुरु की जीत और CSK का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखिए मैच का पूरा हाल

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में रेड अलर्ट

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले की दूसरी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: रायपुर में पेट्रोल के दाम ₹105 के पार

Horoscope 24 May: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास