किशोरी लाल मीणा फिर होंगे भजनलाल मंत्रिमंडल का हिस्सा, इस बात से मिले संकेत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

राजस्थान की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले दिनों यहां मंत्री पद से किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि मीणा एक बार फिर से भजनलाल शर्मा की सरकार में मंत्री पद का शपथ ले सकते हैं। दरअसल, इस बात की हवा इसलिए लग रही है क्योंकि किरोड़ी लाल मीणा ने अपने एक्स हैंडल के बायो में खुद को एक बार फिर कैबिनेट मंत्री का हिस्सा बताया है। जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि वे मंत्री पद का शपथ फिर से ले सकते हैं।

आपको बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान के दौसा से भाजपा के लोकसभा चुनाव हारने पर भजन लाल शर्मा मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब यह माना जा रहा है कि वे अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं।

भजन लाल शर्मा की सरकार में संभाल चुके हैं ये जिम्मेदारी

बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान की भजनलाल सरकार में कृषि, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन और राहत विभाग के मंत्री थे। वहीं मीणा ने पिछले महीने जुलाई में अपने सभी मंत्री पदों से इस्तीफा दे दिया था। मीणा की ओर से लोकसभा चुनावों के दौरान कहा गया था कि अगर बीजेपी उनकी जिम्मेदारी के तहत सात संसदीय सीटों में से एक भी हार जाती है तो वह मंत्री पद छोड़ देंगे।

वहीं जब उनसे पूछा गया था कि वे इस्तीफा बरकरार रखेंगे या नहीं? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला करना पार्टी का काम है। जनता के बीच में वचन दिया था कि अगर मैं ईस्टर्न राजस्थान की सीटें हार गया तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा और मैंने वह छोड़ दिया है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित