Khargone 45 साल बाद ‘खाकी’ का फंदा: 20 की उम्र में की थी 100 रुपये के गेहूं की चोरी, अब 65 की उम्र में गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Khargone

रिपोर्ट: सेवकराम चौबे

Khargone (बलकवाड़ा): कानून के हाथ लंबे होते हैं, यह कहावत बलकवाड़ा पुलिस ने सच कर दिखाई है। पुलिस ने गेहूं चोरी के एक ऐसे मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 45 सालों से फरार था। महज 100 रुपये के गेहूं चुराने वाले इस आरोपी को लगा था कि आधी सदी बीत जाने के बाद कानून उसे भूल चुका होगा, लेकिन नियति उसे सलाखों के पीछे ले ही आई।

1980 की वारदात: 20 साल का युवक अब बना 65 का बुजुर्ग

Khargone यह मामला साल 1980 का है, जब सलीम नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मात्र 100 रुपये मूल्य के गेहूं की चोरी की थी। उस समय सलीम की उम्र महज 20 वर्ष थी। वारदात के बाद गिरफ्तारी के डर से सलीम अपने परिवार सहित फरार हो गया था। साढ़े चार दशकों तक वह पुलिस की नज़रों से बचता रहा, लेकिन रिकॉर्ड में वह हमेशा एक “फरार वारंटी” बना रहा।

पहचान छिपाकर चला रहा था किराना दुकान

Khargone पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ कि सलीम पिछले कई वर्षों से धार जिले के बाग कस्बे में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। वहां वह अपने बेटे के साथ मिलकर एक किराना दुकान संचालित कर रहा था और एक सामान्य जीवन जी रहा था। पुलिस को उसका सुराग तब मिला जब टीम एक अन्य मृतक वारंटी की जानकारी जुटाने देवास पहुंची थी। कड़ियों से कड़ियां जुड़ीं और पुलिस सीधे सलीम के ठिकाने तक जा पहुंची।

एक साथी की मौत, मुख्य आरोपी जेल की सलाखों में

Khargone सलीम ने गिरफ्तारी के बाद अपनी हैरानी जताते हुए बताया कि उसे पूरा भरोसा था कि इतने दशकों बाद पुलिस इस छोटे से मामले को बंद कर चुकी होगी। इस मामले के अन्य साथियों में से एक की मौत हो चुकी है। पुलिस ने सलीम को न्यायालय में पेश किया, जहां उसकी लंबी फरारी को देखते हुए माननीय न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Read this: Dabra: बदहाल सड़कों और गंदगी के खिलाफ फूटा आक्रोश, समाजसेवी चिंटू तोमर ने सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: 28 मार्च 2026

Horoscope: 28 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए मौके,

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर