,

Actor Govinda ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बेटे यशवर्धन के करियर और अफेयर पर दी सफाई

https://swadeshlive.com/sunita-ahuja-govinda-relationship-statement/

Edit by: Priyanshi Soni

Actor Govinda: अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने परिवार और बच्चों के लिए राजनीति छोड़ दी थी। उन्होंने बताया कि बेटे यशवर्धन के करियर में मदद करने के लिए उन्होंने नाडियाडवाला से कहा कि यश को फिल्म इंडस्ट्री की सही ट्रेनिंग और मार्गदर्शन मिले। गोविंदा ने कहा, “जिस वक्त मैं पॉलिटिक्स से बाहर निकला, मैंने सोचा कि कहीं मेरे द्वेष, ईर्ष्या या किसी प्रकार की गलतफहमी से किसी को तकलीफ न पहुंचे, खासकर बच्चों के लिए।”

Actor Govinda: यश को अपने जैसे न बनने की सलाह

गोविंदा ने बताया कि उन्होंने बेटे यश को सलाह दी थी कि वह उनके जैसे न बने और खुद अपनी मेहनत से करियर बनाए। उन्होंने कहा, “जैसे मैं यश के लिए कह रहा हूं कि वो मुझसे बेहतर एक्टर बनेगा। टेक्निकली वो मुझसे बेहतर है और उम्मीद है कि सही अवसर मिलने पर वह बड़ा नाम बनेगा।”

Actor Govinda: सेट पर देर और अफेयर के आरोपों का खंडन

Actor Govinda

गोविंदा ने पत्नी और फिल्ममेकर्स द्वारा लगाए गए सेट पर देर आने और अफेयर संबंधी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने वाली हीरोइनों ने कभी शिकायत नहीं की। गोविंदा ने कहा, “मैंने चार-चार सुपरस्टार मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया और कभी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। मेरे घर आने वाली हर हीरोइन का स्वागत है।”

Actor Govinda: परिवार और ईश्वर से सेवा की उम्मीद

एक्टर ने आगे कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह बच्चों और परिवार के लिए कुछ कर सकें। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई नए डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कलाकार इंडस्ट्री में लाए और जितना समय मिला, उतना सेवा भाव से काम किया। उन्होंने कहा, “इस विषय पर मैं आगे चर्चा नहीं करूंगा, क्योंकि इसमें मुझे अमसम्मानित महसूस होगा।”

Actor Govinda: गोविंदा का संदेश- परिवार और सम्मान पहले

गोविंदा ने अंत में अपने परिवार और हीरोइनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जताई। उन्होंने कहा, “मेरी मां ने कहा था कि जब आप परिवार को प्राथमिकता देंगे, दुनिया कभी धोखा दे सकती है। मैं सभी कलाकारों का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे करियर में सहयोग दिया और मेरी इज्जत बढ़ाई।”