,

Bhu Samadhan Portal पर कई थानों की एंट्री शून्य, डीएम ने जताई नाराजगी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhu Samadhan Portal

Report by: Avinash Srivastwa, Edit by: Priyanshi Soni

Bhu Samadhan Portal: रोहतास जिले में भूमि विवादों के निपटारे को लेकर भू-समाधान पोर्टल की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला समाहरणालय स्थित डीआरडीए संवाद कक्ष में हुई बैठक के दौरान पोर्टल पर दर्ज मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई।

Bhu Samadhan Portal: कई थानों की पोर्टल पर एंट्री शून्य

समीक्षा के दौरान पाया गया कि पिछली बैठक की तुलना में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। भू-समाधान पोर्टल पर काराकाट, चुटियाँ, दरिहट, डिहरी मुफस्सिल, नौहट्टा, यदुनाथपुर, अगरेर, बड्डी, चेनारी, धौडाढ़, सासाराम मुफस्सिल एवं सासाराम नगर थाना द्वारा एक भी आवेदन की एंट्री नहीं की गई है।

Bhu Samadhan Portal: डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी

कई थानों द्वारा एक भी आवेदन अपलोड नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि सभी लंबित भूमि विवाद मामलों को तत्काल भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

Bhu Samadhan Portal: रोस्टर बनाकर बैठक में उपस्थिति के निर्देश

Bhu Samadhan Portal

जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन थानों के अंतर्गत एक से अधिक अंचल आते हैं, वहां अंचलों का रोस्टर बनाकर थानाध्यक्षों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

Bhu Samadhan Portal: हर शनिवार बैठक और रिपोर्ट अपलोड करने का आदेश

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित बैठक की कार्यवाही अनिवार्य रूप से भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड की जाए। जिन थानों की एंट्री शून्य है, वहां भूमि विवाद मामलों की विशेष समीक्षा कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कराई जाए और इसकी एक प्रति गृह विभाग को भी भेजी जाए।

Bhu Samadhan Portal: थानाध्यक्षों को बैठक में भाग लेना अनिवार्य

सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक शनिवार को अंचल स्तर पर आयोजित भूमि विवाद की बैठक में भाग लें और बैठक की रिपोर्ट संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को भी उपलब्ध कराएं।

Read also: Saharsa : पतरघट के बिंदटोली में ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष समेत कई घायल

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार