,

MPCabinetDecision : मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, अब तलाकशुदा बेटियां भी होंगी परिवार पेंशन की हकदार

MPCabinetDecision

MPCabinetDecision : अगली कृषि कैबिनेट बैठक बालाघाट में होगी

by: vijay nandan

MPCabinetDecision : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास, सुरक्षा, कृषि, सामाजिक न्याय और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए। बैठक में बताया गया कि बालाघाट जिले को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है, और इसी उपलब्धि के तहत अगली कृषि कैबिनेट बैठक बालाघाट में आयोजित की जाएगी।

MPCabinetDecision : चीतों का कुनबा लगातार बढ़ रहा, देश में जन्में चीतों की संख्या 24 हुई

कैबिनेट को जानकारी दी गई कि प्रदेश में चीतों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और अब देश में जन्में कुल चीता संख्या 24 हो चुकी है। वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम जारी है। इसके साथ ही प्रदेश में जू के अलावा वन्य जीवों के लिए नए रेस्क्यू सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

MPCabinetDecision

कृषि क्षेत्र में सरकार ने बताया कि समर्थन मूल्य पर 51 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन किया गया है, जिसके लिए प्रदेश में 1436 केंद्र स्थापित किए गए थे। वहीं गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए तय किया गया है और इसके लिए 7 फरवरी से पंजीयन शुरू हो चुका है। प्रदेश में पल्स मिशन को भी तेज गति से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

MPCabinetDecision

MPCabinetDecision : तलाकशुदा बेटियों को भी पेंशन की पात्रता मिलेगी

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कैबिनेट ने पेंशन नीति 2026 को लागू करने और इसके तहत तलाकशुदा बेटियों को भी परिवार पेंशन का पात्र बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी। इसके साथ ही आहार अनुदान योजना सहित अन्य योजनाओं को निरंतर जारी रखने की मंजूरी भी दी गई।

MPCabinetDecision

MPCabinetDecision : 19 मार्च को गुड़ी पड़वा पर्व को भव्य रूप से मनाने के निर्देश

सरकार ने बताया कि 18 फरवरी को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया जाएगा, जबकि 19 मार्च को गुड़ी पड़वा पर्व को भव्य रूप से मनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। आदिवासी कल्याण के तहत धरती आबा कार्यक्रम में 63 हजार आदिवासी घरों तक बिजली पहुंचाई जाएगी, जिस पर 366 करोड़ रुपए खर्च होंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी प्रदेश ने उपलब्धि दर्ज की है, जहां मातृ मृत्यु दर 173 से घटकर 142 हो गई है, जिसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है। कुल मिलाकर, यह कैबिनेट बैठक विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन की दिशा में कई अहम फैसलों की गवाह बनी।