Khaniyadhana: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Khaniyadhana

रिपोर्ट: मुकेश प्रजापति

Khaniyadhana (शिवपुरी)। शिवपुरी जिले की खनियांधाना तहसील के ग्राम अछरौनी में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 21 वर्षीय गर्भवती महिला की जान ले ली। इस हृदयविदारक घटना के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Khaniyadhana इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत

मृतिका के पति तेज सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी 4 माह की गर्भवती थी। बुखार की शिकायत होने पर वे उसे गांव के ही कथित डॉक्टर अपूर्व मजूमदार (बंगाली) के पास उपचार के लिए ले गए थे। पति का आरोप है कि डॉक्टर ने उसकी पत्नी के हाथ और कमर में इंजेक्शन लगाए। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद महिला को शरीर में तेज जलन महसूस हुई और जैसे ही वह क्लीनिक की सीढ़ियों से नीचे उतरी, अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी।

तेजसिंह बैंस्य मृतिका के पति

Khaniyadhana अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम

परिजन आनन-फानन में महिला को खनियांधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुँचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा करते हुए गलत इलाज और गलत इंजेक्शन देने का गंभीर आरोप लगाया है।

डॉ अरुण झासिया बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियांधाना

Khaniyadhana पुलिस की कार्रवाई और प्रशासन से मांग

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर अपूर्व मजूमदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल वह पुलिस की निगरानी में है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि खनियांधाना क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जान न जाए।

Read this: Morena : नगर निगम की अनदेखी से भड़की आग, गैस पाइपलाइन फटने से मची अफरा-तफरी; 3 लोग घायल

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में