,

Khamenei death protest India : खामेनेई की मौत पर भारत में प्रदर्शन, लखनऊ से लद्दाख और कश्मीर तक सड़कों पर उतरे शिया समुदाय के लोग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Khamenei death protest India

by: vijay nandan

Khamenei death protest India : नई दिल्ली/लखनऊ। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद भारत के कई शहरों में शिया समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए। लखनऊ से लेकर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर नाराजगी जताई।

Khamenei death protest India : घर-घर काले झंडे, जगह-जगह विरोध मार्च; शांति बनाए रखने की अपील

लखनऊ के चौक क्षेत्र में लोगों ने अपने घरों और इमारतों पर काले झंडे लगाए और पोस्टर लगाकर शोक व्यक्त किया। वहीं, बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध मार्च में शामिल हुए।

इस मामले पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ईरान एक संप्रभु देश है और उस पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप कर युद्ध रोकने की अपील की और लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया।

शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि ईरान इस हमले का कड़ा जवाब देगा।

Khamenei death protest India : खामेनेई की मौत पर भारत में प्रदर्शन, लखनऊ से लद्दाख और कश्मीर तक सड़कों पर उतरे शिया समुदाय

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी