,

Khabar hatke: बरमूडा ट्रायंगल के 20 किमी नीचे भूवैज्ञानिकों को मिली अनोखी परत, सदियों पुराने रहस्य से उठा पर्दा

Khabar hatke

Khabar hatke: दुनिया के सबसे रहस्यमयी और डरावने समुद्री क्षेत्रों में शुमार ‘बरमूडा ट्रायंगल’ (Bermuda Triangle) एक बार फिर सुर्खियों में है। हमेशा जहाजों और विमानों के रहस्यमयी ढंग से गायब होने के लिए बदनाम इस ‘डेविल्स ट्रायंगल’ के ठीक नीचे वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जिसने विज्ञान जगत को हैरान कर दिया है। येल यूनिवर्सिटी और कार्नेगी साइंस के भूवैज्ञानिकों ने अत्याधुनिक तकनीक की मदद से इस समंदर के पाताल में छिपे एक बेहद प्राचीन राज को उजागर किया है।

Khabar hatke पृथ्वी के सीने का एक्स-रे और ‘तैरते हुए प्लेटफॉर्म’ का सच

भूवैज्ञानिकों ने जब भूकंपीय तरंगों (Seismic Waves) की मदद से बरमूडा द्वीप के ठीक 20 किलोमीटर नीचे की संरचना का 3D एक्स-रे निकाला, तो उनके होश उड़ गए। वैज्ञानिकों को वहां एक बेहद अजीब, मोटी और कम घनत्व वाली अनोखी चट्टानी परत मिली है। यह विशालकाय परत समंदर के भीतर एक भारी-भरकम ‘तैरते हुए प्लेटफॉर्म’ जैसी नजर आती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह अनोखी चट्टानी संरचना ही वह मजबूत नींव है जिसके दम पर बरमूडा द्वीप आज भी लहरों के बीच टिका हुआ है, अन्यथा ऐसे द्वीप समय के साथ समुद्र में समा जाते हैं।

Khabar hatke करोड़ों साल पुराने ज्वालामुखी और पैंजिया युग का कनेक्शन

‘जर्नल जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स’ में प्रकाशित इस शोध के अनुसार, यह कोई इंसानी ढांचा या एलियंस की कलाकृति नहीं है, बल्कि इसका इतिहास करोड़ों साल पुराना है। जब पृथ्वी का महाद्वीप (पैंजिया) आपस में टूटकर अलग हो रहा था, तब इस क्षेत्र में भयंकर ज्वालामुखीय विस्फोट हुए थे। उस दौरान निकला अत्यधिक लावा (मैग्मा) समय के साथ ठंडा होता गया और उसने इस जादुई चट्टानी परत का रूप ले लिया।

Khabar hatke क्या यही चट्टान है जहाजों के गायब होने का असली विलेन?

इस बड़ी खोज के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इसी अजीबोगरीब चट्टान के कारण बरमूडा में विमान और पानी के जहाज लापता होते थे? वैज्ञानिकों ने इस थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया है। यूएस कोस्ट गार्ड और नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) जैसी वैश्विक एजेंसियों का स्पष्ट कहना है कि इस चट्टान का हादसों से कोई सीधा संबंध नहीं है। वहां होने वाली दुर्घटनाओं के पीछे कोई अलौकिक शक्ति नहीं, बल्कि समुद्र का अचानक बदलने वाला जानलेवा मौसम, खतरनाक लहरें और इंसानी चूक जिम्मेदार रही हैं।

Read this: चेपॉक में नहीं खेले MS Dhoni, हार के बाद CSK टीम ने फैंस को कहा धन्यवाद

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…