,

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, अब 6 महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, अब 6 महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन

भाई दूज के शुभ अवसर पर गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। “हर-हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयघोष से केदारघाटी गूंज उठी। हजारों श्रद्धालुओं ने कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दर्शन कर आध्यात्मिक माहौल को और पावन बना दिया।

इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। वहीं, आज दोपहर 12:30 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद किए जाएंगे।

6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन

कपाट बंद होते ही भगवान शिव की चल डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई।
डोली का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

  • 23 अक्टूबर: रामपुर में रात्रि विश्राम
  • 24 अक्टूबर: गुप्तकाशी पहुंचने का कार्यक्रम
  • 25 अक्टूबर: ऊखीमठ में विराजमान, शुरू होगी शीतकालीन पूजा

करीब छह महीने तक यहां भक्त पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे।

चारधाम यात्रा ने बनाए रिकॉर्ड

kedarnath dham

बर्फबारी और खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद इस बार चारधाम यात्रा ने नए माइलस्टोन छुए

  • केदारनाथ धाम दर्शन: 16.56 लाख से अधिक भक्त
  • बदरीनाथ धाम दर्शन: 14.53 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

यह आंकड़ा पिछले वर्ष 2024 में बने रिकॉर्ड को भी पार कर गया है।
(2024 में केदारनाथ: 16.52 लाख, बदरीनाथ: 14.35 लाख)

श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चारधाम यात्रा हर साल नए आयाम छू रही है।

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…