Katghora News: नई रेल लाइन पर कबाड़ चोरों का आतंक, करोड़ों की चोरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katghora News

Report by: Gaurav Sahu, Edit by: Priyanshi Soni

Katghora News: गेवरा से पेंड्रा तक बिछाई जा रही नई रेल लाइन पर कबाड़ चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। युद्ध स्तर पर चल रहे रेल निर्माण कार्य को कबाड़ चोरों द्वारा भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

बड़ी संख्या में आकर रेल लाइन काट रहे चोर

जानकारी के अनुसार, कबाड़ चोर संगठित रूप से बड़ी संख्या में पहुंचकर नई बिछाई जा रही रेल लाइन को काटकर ले जा रहे हैं। इससे न केवल निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि कंपनी को भारी आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है।

Katghora News: निजी कंपनी कर रही है निर्माण कार्य

Katghora News

गेवरा–पेंड्रा रेल लाइन बिछाने का कार्य शिवाकृति प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि अब तक करीब दो करोड़ रुपये की रेल लाइन चोरी हो चुकी है।

मशीनों में भी की गई तोड़फोड़

कबाड़ चोरों ने रेल कार्य में लगी हाइड्रा मशीन के शीशे भी तोड़ दिए हैं, जिससे कामकाज बाधित हुआ है और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

Katghora News: बांकी मोंगरा थाना में शिकायत दर्ज

इस पूरे मामले को लेकर कंपनी प्रबंधन ने बांकी मोंगरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

सुरक्षा बढ़ाने की मांग

रेल निर्माण एजेंसी और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेल लाइन और कार्यस्थल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Read also: Korba: बर्खास्तगी से आहत नगर सैनिक ने की आत्महत्या की कोशिश, कलेक्टर परिसर में खाया जहर, हालत गंभीर

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया