कर्नाटक: कलबुर्गी के ज्वेलरी बाजार में दिनदहाड़े डकैती, 60 लाख के गहनों पर हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

कर्नाटक के कलबुरगी में शुक्रवार को दोपहर एक ज्वेलरी शॉप में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। दोपहर क़रीब 12:30 बजे शहर के व्यस्त सराफा बाजार में चार हथियारबंद बदमाशों ने एक सुनार की दुकान में घुसकर उसे बंधक बना लिया और 50 से 60 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।

लूट की पूरी वारदात:

लुटेरे मास्क और टोपी पहनकर सोनार मोती की दुकान में दाखिल हुए, जो मूलतः पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और लंबे समय से कलबुरगी में ज्वेलरी का व्यवसाय कर रहे हैं। आरोपियों ने मोती को बंदूक की नोक पर कब्जे में लिया, उसके मुंह पर टेप चिपकाई और फिर दुकान में रखे क़ीमती गहनों को समेटने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लुटेरे करीब 2 से 3 किलोग्राम सोना समेट ले गए जिसकी बाजार कीमत लगभग 60 लाख रुपये के आसपास है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना:

पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में चारों आरोपी चेहरे ढंके हुए नजर आ रहे हैं, जो वारदात के बाद तेजी से दुकान से निकलकर फरार होते दिखाई देते हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास की अन्य दुकानों में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।

पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटीं:

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त डॉ. शरणप्पा, डीसीपी कनका सिकरीवाल और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ब्रह्मपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने पांच विशेष जांच टीमें गठित की हैं जो अलग-अलग पहलुओं से छानबीन कर रही हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, यह एक पहले से नियोजित डकैती थी जिसमें लुटेरों ने न सिर्फ हथियारों से धमकाया बल्कि दुकान मालिक को नियंत्रित करने की पूरी तैयारी के साथ आए थे।

इलाके में फैली दहशत:

शहर के सराफा कारोबारियों और आम नागरिकों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े इतने बड़े स्तर पर हुई लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने पुलिस से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और रात्रि गश्त को और सख्त बनाया जाए।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं:

गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक के बीदर जिले में जनवरी 2025 में एक एटीएम वैन को लूटने की घटना सामने आई थी, जिसमें हथियारबंद लुटेरों ने कैश डालने वाली वैन के कर्मचारियों को गोली मारकर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए थे। उस घटना में एक बैंक कर्मचारी की मौत भी हुई थी। कलबुरगी में हुई ताज़ा डकैती ने राज्य में बढ़ते आपराधिक घटनाओं की एक और कड़ी जोड़ दी है।

पुलिस का बयान:

पुलिस ने कहा है कि, “लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। टीमों को संभावित ठिकानों और अपराधियों के नेटवर्क की तलाश में लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक