Karnataka: चित्रदुर्ग में दर्दनाक हादसा, चलती बस बनी आग का गोला; 10 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Karnataka

Karnataka: के चित्रदुर्ग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार लॉरी की टक्कर के बाद एक निजी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि बस में सवार 10 से ज्यादा यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी बस
हादसे का शिकार हुई बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। बस में कुल 32 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद कुछ ही पलों में आग फैल गई और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

लापरवाही से डिवाइडर पार कर गई लॉरी
प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, हिरियूर की ओर से आ रही एक लॉरी के चालक ने लापरवाही बरतते हुए डिवाइडर पार कर लिया। इसी दौरान सामने से आ रही स्लीपर बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई।

बस में फंसे रह गए कई यात्री
टक्कर के बाद आग ने इतनी तेजी से बस को अपनी चपेट में लिया कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में बस धूं-धूंकर जलने लगी।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है।

हादसे का वीडियो आया सामने
घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। आसपास मौजूद स्थानीय लोग मदद की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।

कंडक्टर की जुबानी हादसे की दहशत
बस के कंडक्टर मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह हादसे के समय सो रहे थे। अचानक तेज आवाज आई, खिड़की का शीशा टूट गया और वह बस से बाहर गिर गए। उन्हें हाथ और पैर में चोटें आई हैं। बस चालक भी घायल है और अस्पताल में इलाजरत है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के पीछे की पूरी वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: अरविन्द कुमार दुबे ने संभाला संचालक जनसंपर्क का पद, विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत

Bhopal: अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक

Bhopal: अरविन्द कुमार दुबे ने संभाला संचालक जनसंपर्क का पद, विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत

Bhopal: अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर डबल मर्डर केस

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भाजपा जिलाध्यक्षों की सोशल

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान