कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने नरहरपुर के ग्राम मांडाभर्री में किया 2.54 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी उपकेंद्र का भूमि पूजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kanker MLA Asharam Netam performed the ground breaking ceremony of 33/11 KV substation at Mandabharri village in Narharpur at a cost of Rs 2.54 crore.

रिपोर्ट- बबलू साहु

नरहरपुर (कांकेर)। नरहरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मांडाभर्री में बुधवार को 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 33/11 केवी उपकेंद्र का भूमि पूजन किया गया। इस उपकेंद्र के निर्माण से मावलीपारा, बांगाबारी और मांडाभर्री सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस उपकेंद्र की स्थापना से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी और क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

विधायक नेताम ने कहा कि उपकेंद्र से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

इस मौके पर विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री एच.के. सूर्यवंशी, कार्यपालन यंत्री एस.के. विंडो, के.के. साव, सहायक यंत्री वेदप्रकाश कन्नौजे और आर.एस. प्रेमी ने बताया कि उपकेंद्र का निर्माण लगभग छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके तैयार हो जाने के बाद तीन पंचायतों के ग्रामीण सीधे लाभान्वित होंगे और साथ ही मुसुरपुट्टा उपकेंद्र का लोड भी कम होगा

ग्रामीणों ने उपकेंद्र निर्माण को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया और विधायक का आभार व्यक्त किया।\

TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. TOP 10: Chhattisgarh Government का बड़ा फैसला – किसानों के लिए

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,