कांकेर: घर में सो रही 60 वर्षीय महिला पर भालू का हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kanker: Bear attacks 60-year-old woman sleeping at home

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी
जिले में जंगली जानवरों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नरहरपुर ब्लॉक के चवड़ गांव से सामने आया है, जहां एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला पर भालू ने घर में सोते समय हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सो रही महिला पर भालू ने बोला हमला

घटना बीती रात की बताई जा रही है जब जानो बाई नामक वृद्ध महिला अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान एक जंगली भालू घर में घुस आया और उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। परिवार के अन्य सदस्य पास के कमरों में सो रहे थे, जिन्होंने शोर सुनकर महिला को बचाया और तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

गांव में दहशत का माहौल

घटना के बाद चवड़ गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अक्सर जंगली जानवर, खासकर भालू, दिखाई देते हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने जंगल से सटे गांवों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

प्रशासन ने दिलाया इलाज का भरोसा

घटना की जानकारी मिलते ही नरहरपुर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल कांकेर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

कांकेर जिले में लगातार हो रहे वन्यजीवों के हमलों ने एक बार फिर से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि तत्काल गश्त बढ़ाई जाए और भालुओं को रिहायशी क्षेत्रों से दूर रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Rajpal Yadav अभी भी तिहाड़ जेल में, पत्नी राधा ने किया स्पष्ट, कहा अभी नहीं मिली जमानत

Rajpal Yadav : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव इस समय चेक

Ambikapur: 20 लाख की लूट का खुलासा, व्यापारी सम्मेलन में सरगुजा पुलिस सम्मानित

Ambikapur: अम्बिकापुर में 20 लाख रुपये की लूट की घटना का सरगुजा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. GATE परीक्षा नकल सिंडिकेट का

MP: Top 10 News

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

Horoscope: 16-02-26

Horoscope: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन Horoscope:

Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: मुख्यमंत्री धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Kedarnath Temple Opening Date 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

Kedarnath Temple Opening Date 2026: विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम

Uttarkashi Block Pramukh Organization Meeting: उत्तरकाशी में क्षेत्र पंचायत प्रमुख संगठन की बैठक

Uttarkashi Block Pramukh Organization Meeting: उत्तरकाशी जनपद में आज प्रमुख (क्षेत्र पंचायत)

Mussoorie Blanket Distribution on Shivratri: 200 जरूरतमंदों को वितरित किए गए गर्म कंबल

Mussoorie Blanket Distribution on Shivratri: शिवरात्रि के पावन अवसर पर मसूरी में

Srinivas Posti Demise: बद्री-केदार मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास पोस्ती का निधन

Srinivas Posti Demise: रुद्रप्रयाग से एक बेहद दुःखद समाचार सामने आया है।

Madhya Pradesh : अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्वालियर जिले का डबरा

Gorakhpur : बाबा पीतेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गोरखपुर जनपद