Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kanchi Dham Mela

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था

Kanchi Dham Mela: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 जून को विश्व प्रसिद्ध नीब करौबी बाबा के कैंची धाम आश्रम में मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन करने की उम्मीद है। इसे देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मेला स्थल तक पहुंचने के लिए परिवहन विभाग ने हल्द्वानी और भीमताल से शटल सेवा चलाने की व्यवस्था की है। शटल सेवा का संचालन 14 और 15 जून को किया जाएगा। RTO एनफोर्समेंट हल्द्वानी, अरविंद पांडे ने बताया कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए विभिन्न रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

Kanchi Dham Mela: भवाली और नैनीताल से शटल टैक्सी सेवा भी उपलब्ध होगी, जिसमें प्रति यात्री एक तरफ का किराया ₹50 निर्धारित किया गया है। अन्य जिलों और राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज और निजी बसों का संचालन किया जाएगा, जिसमें किराया ₹100 से ₹150 तय किया गया है।

Kanchi Dham Mela: बस और टैक्सी संचालन में विशेष दिशा-निर्देश

Kanchi Dham Mela: कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की 150 बसें भी कैंची धाम तक संचालित की जाएंगी। हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, दिवाली और खैरना से विशेष बसों का संचालन होगा। इसके अलावा ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट की 30 बसें भी सेवा में रहेंगी।

भवाली और भीमताल से कैंची धाम तक टैक्सी और मैक्सी की विशेष शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। सभी वाहनों पर किराया लिखित रूप में प्रदर्शित होगा। किसी भी गाड़ी संचालक द्वारा निर्धारित किराया से अधिक शुल्क लेने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read also: Gold-Silver Price 8June 2026 : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता; जानिए आज के ताजा भाव

Kanchi Dham Mela: आरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि भवाली से कैंची धाम तक आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु केवल शटल सेवा के माध्यम से ही मंदिर तक जा सकेंगे। इस वर्ष के मेले में प्रशासन की यह तैयारी श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष