झारखंड की 25 बड़ी खबरें: 31 जुलाई 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 25 बड़ी खबरें: 31 जुलाई 2025

1. रांची विश्वविद्यालय के वीसी से अतिरिक्त प्रभार हटाया

राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह से अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

Contents
1. रांची विश्वविद्यालय के वीसी से अतिरिक्त प्रभार हटाया2. हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार को लगाई फटकार3. रांची में मासूम बच्ची का दिनदहाड़े अपहरण4. प्रेरणा से बनी शाजिया की संदिग्ध मौत5. झारखंड HC ने अधिकारियों को तलब किया6. गुजरात ATS ने अल-कायदा से जुड़ी महिला को पकड़ा7. सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान8. गढ़वा में युवक की गोली मारकर हत्या9. रांची से अपहृत छात्रा को पुलिस ने छुड़ाया10. पाकुड़ में बाथरूम में मिला कोबरा11. देवघर हादसे ने रुलाया12. जामताड़ा में जुड़वा भाइयों की डूबकर मौत13. जमशेदपुर में बुलडोजर एक्शन14. करोड़ों के जमीन घोटाले पर CID ने दर्ज की FIR15. रांची के 5 मौजा में बनेगा मास्टरप्लान16. नक्सलियों पर ताबड़तोड़ एनकाउंटर17. झारखंड के 360 स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड18. झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट19. देवघर में बस-ट्रक टक्कर20. मानसून ट्रफ झारखंड से होकर गुजरने के कारण भारी बारिश21. झारखंड-ओडिशा पुलिस मिलकर करेंगी नक्सली सफाई22. पेसा कानून लागू करने की तैयारी23. सहारा मैनेजर गिरफ्तार24. रक्षा राज्यमंत्री को धमकी देने वाला धनबाद में पकड़ा गया25. धनबाद में 83 हजार बुजुर्गों को नहीं मिली पेंशन

2. हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार को लगाई फटकार

अमन साहू एनकाउंटर केस में झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश देते हुए कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, चाहे डीजीपी ही क्यों न हों

3. रांची में मासूम बच्ची का दिनदहाड़े अपहरण

बुधवार को रांची से बच्ची का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने नाकेबंदी कर बच्ची को सुरक्षित बचाया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

4. प्रेरणा से बनी शाजिया की संदिग्ध मौत

कोडरमा के जयनगर में इस्लाम अपनाने वाली महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई। समाज ने दफनाने के लिए जमीन देने से इनकार कर दिया।

5. झारखंड HC ने अधिकारियों को तलब किया

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने रांची के उपायुक्त और नगर निगम प्रशासक को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया।

6. गुजरात ATS ने अल-कायदा से जुड़ी महिला को पकड़ा

गुजरात ATS ने अल-कायदा से जुड़े नेटवर्क से महिला शमा को गिरफ्तार किया, जिसका झारखंड से कनेक्शन पाया गया।

7. सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान

भाषा को लेकर संसद में निशिकांत दुबे ने कहा, अंग्रेजी मेरी मजबूरी नहीं, न ही पहचान। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

8. गढ़वा में युवक की गोली मारकर हत्या

दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ।

9. रांची से अपहृत छात्रा को पुलिस ने छुड़ाया

अपराधियों ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के डर से छात्रा को रामगढ़ के कुजू में छोड़कर भाग गए।

10. पाकुड़ में बाथरूम में मिला कोबरा

एक व्यक्ति ने जैसे ही बाथरूम खोला, कोबरा फन फैलाए बैठा मिला। वन विभाग ने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

11. देवघर हादसे ने रुलाया

बाबा बैद्यनाथ से पुत्र की मनोकामना करने आए सुनील दास ने हादसे में पत्नी को खो दिया।

12. जामताड़ा में जुड़वा भाइयों की डूबकर मौत

दोनों भाई सेप्टिक टैंक में डूब गए। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

13. जमशेदपुर में बुलडोजर एक्शन

कई अवैध दुकानों को तोड़ा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

14. करोड़ों के जमीन घोटाले पर CID ने दर्ज की FIR

रांची के कडरू स्थित सोसाइटी में जमीन घोटाले की जांच शुरू। ASP दीपक कुमार को जांच पदाधिकारी बनाया गया।

15. रांची के 5 मौजा में बनेगा मास्टरप्लान

आनी, मुड़मा, तिरिल, भुसूर और जगन्नाथपुर में एकीकृत आवासीय योजना का मास्टरप्लान तैयार होगा।

16. नक्सलियों पर ताबड़तोड़ एनकाउंटर

लगातार एक्शन से सहमे नक्सली, 3 अगस्त को पांच राज्यों में बंद का ऐलान किया।

17. झारखंड के 360 स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने केंद्र से 3600 करोड़ रुपये की मांग की।

18. झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

19. देवघर में बस-ट्रक टक्कर

6 कांवड़ियों की मौत और 24 घायल। मृतकों की संख्या को लेकर विरोधाभास।

20. मानसून ट्रफ झारखंड से होकर गुजरने के कारण भारी बारिश

तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री कम, कई जिलों में लगातार वर्षा।

21. झारखंड-ओडिशा पुलिस मिलकर करेंगी नक्सली सफाई

सांरडा क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन की रूपरेखा तय।

22. पेसा कानून लागू करने की तैयारी

ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि पेसा के ड्राफ्ट पर लोगों के सुझाव लिए गए हैं।

23. सहारा मैनेजर गिरफ्तार

400 करोड़ के फर्जीवाड़े में रांची CID ने बिहार से संजीव कुमार को दबोचा।

24. रक्षा राज्यमंत्री को धमकी देने वाला धनबाद में पकड़ा गया

शराब के नशे में फोन कर धमकी देने की आरोपी ने बात स्वीकार की।

25. धनबाद में 83 हजार बुजुर्गों को नहीं मिली पेंशन

4 महीने से पेंशन रुकी, राज्य व केंद्र सरकार के बीच फंड ट्रांसफर की गड़बड़ी कारण।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG