झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 25 सितंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 25 सितंबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड से आज राजनीति, अपराध, न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। कहीं हाईकोर्ट ने सरकार को सख्त संदेश दिया तो कहीं ईडी ने बड़ी कार्रवाई की। आइए जानते हैं प्रदेश की 10 बड़ी खबरें:


1. हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार को लगाई फटकार

झारखंड हाईकोर्ट ने बालू घाटों पर लगी रोक हटाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने सरकार को पेसा कानून की नियमावली जल्द बनाने के निर्देश दिए और नाराजगी जताई कि “हम आदेश देते रहें और सरकार केवल सुनती रहे, ऐसा नहीं चलेगा।”


2. पलामू: 780 परिवारों को मिलेगा मुआवजा और जमीन

हेमंत सोरेन सरकार ने पलामू के 780 परिवारों को 15 लाख रुपये और 1 एकड़ जमीन देने का फैसला किया है। ये परिवार पलामू टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र और मंडल बांध के डूब क्षेत्र से विस्थापित किए जाएंगे।


3. जमशेदपुर: बड़ी बुलडोजर कार्रवाई

जमशेदपुर में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी 100 से अधिक अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। करीब छह घंटे तक चली कार्रवाई में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।


4. जेपीएससी अभ्यर्थी श्रेया तिर्की को सुप्रीम कोर्ट से राहत

जेपीएससी परीक्षा विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने श्रेया तिर्की को राहत दी है। वह प्री और मेंस पास कर चुकी थीं लेकिन मेडिकल टेस्ट में शामिल नहीं हो पाई थीं। अब कोर्ट ने उन्हें मेडिकल टेस्ट देने की अनुमति दी है।


5. रांची: ईडी ने जब्त की 13 एकड़ जमीन

ईडी ने रांची में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बेटे की 13 एकड़ जमीन जब्त कर ली। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी बताई जा रही है।


6. मौसम अपडेट: अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड के लिए नया अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिन राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।


7. रांची: 27 सितंबर से भारी वाहनों पर नो-एंट्री

दुर्गा पूजा को देखते हुए रांची पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। 27 सितंबर से 3 अक्तूबर तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।


8. कोडरमा: गांजा तस्कर गिरफ्तार

कोडरमा में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेन से 5 किलो गांजा बिहार ले जा रहा था, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है।


9. पलामू: कार लूट के लिए मालिक पर हमला

पलामू में तीन अपराधियों ने कार लूटने के लिए मालिक को शराब पिलाकर ब्लेड से गला काट दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


10. रांची: नवरात्रि से पहले सड़कों पर भीड़ प्रबंधन

दुर्गा पूजा से पहले राजधानी रांची में भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए प्रशासन ने विशेष प्लान तैयार किया है। सुरक्षा और सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest